Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सप्लायर ने लगाया फायर ब्रिगेड अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप

किशनगंज के अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव पर शांतनु बनर्जी नामक एक अग्निशमन उपकरण सप्लायर ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। सप्लायर ने इसकी लिखित शिकायत जिला पदाधिकारी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Kishanganj News

किशनगंज के अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव पर शांतनु बनर्जी नामक एक अग्निशमन उपकरण सप्लायर ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। सप्लायर ने इसकी लिखित शिकायत जिला पदाधिकारी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


शिकायतकर्ता सप्लायर शांतनु बनर्जी पिछले दस वर्षों से जिले में फायर फाइटिंग का कारोबार कर रहे हैं। फायर फाइटिंग में विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के उपकरण लगाने का कार्य होता है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

किशनगंज फायर ब्रिगेड के अधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शांतनु कहते हैं कि जिले में जहां भी वह अग्निशमन के उपकरण लगाते हैं, उसके एवज में फायर ब्रिगेड अधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा उस काम के बदले उनसे रिश्वत मांगा जाता है। जब व्यापारी द्वारा रिश्वत देने का विरोध किया जाता है, तो फायर ब्रिगेड अधिकारी चेकिंग के नाम पर उसके ग्राहक को भड़का देते हैं।


शिकायतकर्ता ने कहा, “अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव को जो सप्लायर मुंह मांगा कमीशन देता है, वह उसी के काम का टेंडर दिलवाते हैं। मै रिश्वत नहीं देता हूँ, तो वो मुझे काम नहीं करने देना चाहते हैं।”

शिकायतकर्ता ने जिला पदाधिकारी को आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ साक्ष्य के रूप में एक कॉल रेकॉर्डिंग भी उपलब्ध करायी है। इस रिकार्डिंग में अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव और शिकायतकर्ता व्यापारी शांतनु बनर्जी के बीच पैसे के लेनदेन की बात हो रही है।

आरोपी अग्निशमन पदाधिकारी लालकेश्वर प्रसाद यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा मैंने कोई रिश्वत नहीं ली है। अधिकारी ने शांतनु बनर्जी पर अपने आदमियों को भेजकर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कॉल रिकार्डिंग को भी उन्होंने झूठा बताया है।

इस मामले को लेकर किशनगंज के प्रभारी जिलाधिकारी स्पर्श गुप्ता ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले की जांच के आदेश दिये गये है। जांच के बाद अगर आरोपी दोषी साबित होते हैं, तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान