Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Supaul Lok Sabha Result 2024: 1,69,803 मतों से जीते दिलेश्वर कामत

सुपौल संसदीय क्षेत्र से जदयू के दिलेश्वर कामत लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जदयू के चंद्रहास चौपाल को 169803 मतों से शिकस्त दी है। राजद के बाग़ी बैद्यनाथ मेहता 51652 वोट लोकर तीसरे स्थान पर रहे। बैद्यनाथ समेत 13 उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
supaul lok sabha result 2024

बिहार की सुपौल सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। यूं तो सुपौल सीट पर कुल 15 उम्मीदवार अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं, लेकिन, मुख्य मुक़ाबला जदयू के सिटिंग सांसद दिलेश्वर कामत और राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल के बीच है।


सुपौल लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं – निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर और सिंहेश्वर। लोकसभा क्षेत्र में कुल 19,27,207 मतदाता हैं, जिसमें 12,24,821 (63.55%) ने वोटिंग में हिस्सा लिया।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

2019 के लोकसभा चुनाव में दिलेश्वर कामत ने यहां से कांग्रेस की रंजीत रंजन को शिकस्त देकर इस सीट पर क़ब्ज़ा किया था। वहीं, राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान में मधेपुरा के सिंहेश्वर से विधायक हैं।


2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

सुपौल संसदीय क्षेत्र से जदयू के दिलेश्वर कामत लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राजद के चंद्रहास चौपाल को 169803 मतों से शिकस्त दी है। राजद के बाग़ी बैद्यनाथ मेहता 51652 वोट लोकर तीसरे स्थान पर रहे। बैद्यनाथ समेत 13 उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई।

निर्दलीय योग नारायण सिंह को 27454, निर्दलीय विन्देश्वरी प्रसाद को 18457, बहुजन समाज पार्टी की किरण देवी को 18079, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के मो. कलीम ख़ान को 14078, जयहिंद पार्टी के उमेश प्रसाद साह को 13014, वीरों के वीर इंडियन पार्टी को 10806, प्रुटिस्ट ब्लॉक के रमेश कुमार आनन्द को 9451, निर्दलीय अब्दुल मतीन को 7194, निर्दलीय बमबम कुमार को 7006, निर्दलीय नीतीश कुमार को 5915, निर्दलीय अजय कुमार साह को 5351 और भारत निर्माण पार्टी के शिव हरि अग्रवाल को 3772 वोट हासिल हुए। 18612 वोटरों ने नोटा का विकल्प चुना।

जदयू के दिलेश्वर कामत को 48.33 प्रतिशत और राजद के चंद्रहास चौपाल को 34.54 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलयी बैद्यनाथ मेहता को 4.2 प्रतिशत वोट मिले।

910582 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 125906 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 440639 और चंद्रहास चौपाल को 314733 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 39857 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

………..

819010 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 108565 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 394094 और चंद्रहास चौपाल को 285529 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 36521 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

………….

तक़रीबन छः लाख मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 87994 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 288482 और चंद्रहास चौपाल को 200488 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 29544 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

…………..

542526 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 82125 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 263696 और चंद्रहास चौपाल को 181571 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 27573 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

…………

515100 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 80041 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 251376 और चंद्रहास चौपाल को 171335 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 26319 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

…………

488115 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 80222 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 233353 और चंद्रहास चौपाल को 153131 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 24410 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

………..

356558 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 60391 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 162414 और चंद्रहास चौपाल को 102023 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 18450 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

………….

268460 मतों की गणना के पश्चात जदयू के दिलेश्वर कामत 52684 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 137526 और चंद्रहास चौपाल को 84842 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 12553 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

…………..

जदयू के दिलेश्वर कामत 39206 वोटों से आगे चल रहे हैं। कामत को 92370 और चंद्रहास चौपाल को 53164 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार बैद्यनाथ मेहता 8206 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

ताज़ा रुझानों में BJP के राजू बिस्टा 330 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजू बिस्टा को अब तक 17065 वोट मिले हैं वहीं TMC के गोपाल लामा 16735 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

……………..

248843 वोटों की गिनती के बाद दिनेश चंद्र यादव 30993 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिनेश चंद्र यादव को अब तक 128613 और कुमार चंद्रदीप को 97620 वोट प्राप्त हुए हैं।

…………

शुरुआती रुझानों में जदयू के दिलेश्वर कामत 14673 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिलेश्वर कामत को अब तक 22612 वोट मिले हैं वहीँ राजद के चन्द्रहास चौपाल 7939 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………….

शुरूआती रुझानों में जदयू के दिलेश्वर कामत 4139 वोटों से आगे चल रहे हैं। दिलेश्वर कामत को अब तक 6062 वोट मिले हैं वहीँ राजद के चन्द्रहास चौपाल 1923 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Ground Report

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?