Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

तीन बार गिरा निर्माणाधीन सुल्तानगंज पुल, एक बार भी Blacklist नहीं हुआ ठेकेदार SP Singla

भागलपुर का सुल्तानगंज–अगुवानी घाट पुल अब सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि सिस्टम की जवाबदेही पर बड़ा सवाल बन चुका है। 3.16 किलोमीटर लंबा यह पुल अब तक तीन बार गिर चुका है, लेकिन इसे बनाने वाली SP Singla Constructions पर क्या वाकई कोई कार्रवाई हुई?

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
sultanganj bridge under construction collapsed thrice, contractor sp singla was not blacklisted even once

बिहार के लोगो, भागलपुर का सुल्तानगंज पुल याद है? अरे वही जो बनने से पहले अब तक तीन बार गिर चुका है। इस पुल को एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही थी, बना रही है और न जाने कब तक बनाती रहेगी। पुल गिरने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, लेकिन लगता नहीं ऐसा कुछ हुआ है।


चलिए कहानी शुरू से शुरू करते हैं, भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी घाट तक 3.16 किलोमीटर लंबे पुल को बिहार सरकार ने 14 नवंबर, 2013 को अप्रूवल दिया था और 9 मार्च, 2015 को पुल का शिलान्यास किया गया। 31 दिसंबर, 2023 को पुल का उद्घाटन होना था, लेकिन उससे पहले ही 30 अप्रैल, 2022 को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया।

Also Read Story

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

बिहार में ऐसे होता था टेंडर पास करवाने का गोरखधंधा

Fact Check: Kishanganj को लेकर अफवाह फैला रहा Jitendra, PM Modi भी हैं follower

Fact Check: अररिया में कर्ज़ में डूबे परिवार ने 9 हज़ार रुपये में अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को बेचा?

बिहार: सजा पूरी होने के बावजूद 8 महीने से बांग्लादेशी नागरिक जेल में बंद

पटना में वक्फ संपत्ति विवाद: ‘पूरा गांव’ नहीं, 21 डिसमिल जमीन का मामला है

जन सुराज ने बिना सहमति के जिला कार्यवाहक समिति में डाले नेताओं के नाम

जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में क्यों मची भगदड़

इसके लगभग 14 महीने बाद ही 4 जून, 2023 को पुल का और एक हिस्सा धराशायी हो गया। और फिर तीसरी बार 17 अगस्त, 2024 को पुल का एक और हिस्सा ज़मींदोज़ हुआ। दूसरे हादसे के बाद Road Construction Department के अधिकारी ने एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को शोकॉज नोटिस भेज कर पूछा आपकी कम्पनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया जाए। निर्माणाधीन पुल तीसरी बार गिरने के करीब छह महीने बाद मार्च 2025 को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ऐलान किया कि सुल्तानगंज पुल के बनने तक एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को debar या blacklist कर दिया गया है। यानी कि सुल्तानगंज पुल पूरी तरह बन जाने तक एसपी सिंगला बिहार के किसी भी प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकती है, लेकिन क्या हक़ीक़त में ऐसा हुआ?


बिहार सरकार का Road Construction Department ब्लैकलिस्ट हुई कंपनियों की सूची अक्सर अपनी वेबसाइट पर जारी करता है, मार्च 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक विभाग की वेबसाइट खंगालने पर भी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने का कोई नोटिस नहीं मिला। चलिए मान लेते हैं कि हो सकता है विभाग नोटिस को अपलोड करना भूल गया हो। लेकिन, हमारी पड़ताल बताती है कि सार्वजनिक घोषणा के बावजूद कंपनी पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई. बल्कि इसके उलट उसे कई टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने दिया गया।

जून 2025 में J.P. Ganga Path Project के extension का टेंडर आया, तो उसमें एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन ने हिस्सा लिया। वैसे ही जुलाई 2025 में गंगा पर Janeshwar Mishra Setu तक connectivity road का टेंडर आया, इसमें भी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन ने हिस्सा लिया। ये दोनों ही टेंडर एसपी सिंगला को नहीं मिले, लेकिन कंपनी का टेंडर रिजेक्ट इस वजह से नहीं किया गया कि कंपनी ब्लैकलिस्टेड है। यानी साफ़ है कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन को अब तक ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है।

इसके साथ ही एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन बिहार में केंद्र सरकार के चार बड़े प्रोजेक्ट्स पर पहले से काम कर रहा है। Patna Ring Road पर शेरपुर से दिघवारा तक six लेन ब्रिज, गंगा के ऊपर six लेन Digha-Sonepur Rail-cum-Road Bridge, पटना में ही गांधी सेतु के parallel four-lane bridge और भागलपुर में Vikramshila Setu के parallel four-lane bridge का काम एसपी सिंगला के पास ही है। सबसे मज़ेदार बात ये है कि भागलपुर वाले इस four लेन ब्रिज का काम 12.56% कम खर्च में L&T को करने को तैयार थी, लेकिन उसे कैंसिल करके 3.8% ज़्यादा खर्च में SP Singla को दिया गया।

एसपी सिंगला हरियाणा की कंपनी है. ये केंद्र सरकार की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है. इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी कंपनी के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. केंद्र सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रेल मंत्रालय कई प्रोजेक्ट उसके पास है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में भी ये काम कर रही है।

एसपी सिंगला ने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 75 लाख रुपये चंदा दिया था और जून 2022 में असम के मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड में एक करोड़ रुपये दान किया था।

 

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

कटिहार: बारसोई गोलीकांड के एक साल बाद न कोई गिरफ्तारी, न कोई मुआवज़ा

कौन हैं बिहार में 65% आरक्षण ख़त्म करने के लिये हाईकोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता?

क्या जाति केंद्रित हॉस्टलों के वर्चस्व की लड़ाई में हुई पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष की हत्या?

सरकारी स्कूलों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच-डेस्क की सप्लाई

हिन्दी अख़बार ‘स्वदेश’ की लापरवाही, कथित आतंकी की जगह पर लगा दी AIMIM नेता की तस्वीर

बिहारशरीफ दंगे का एक साल: मुआवजे के नाम पर भद्दा मजाक, प्रभावित लोग नहीं शुरू कर पाये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान