Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: सी.के.एम कॉलेज के छात्र धरने पर

अररिया के सी. के. एम लॉ कॉलेज में पिछले दो दिनों से पूर्णिया, किशनगंज और दालकोला से आए दर्जनों प्री लॉ के छात्र अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
ckm college students

अररिया के सी. के. एम लॉ कॉलेज में पिछले दो दिनों से पूर्णिया, किशनगंज और दालकोला से आए दर्जनों प्री लॉ के छात्र अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं।


छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से फीस ले ली लेकिन बार काउंसिल तक फीस पहुंची हीं नहीं और यही वजह है कि छात्रों को इनरोलमेंट नंबर नहीं दिया गया। छात्रों के अनुसार, बिना इनरोलमेंट नंबर कोर्स पूरी नहीं मानी जाती है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

कॉलेज में धरना पर बैठे छात्र आनंदमोहन झा ने बताया कि उनका कोर्स 2020 में ही पूरा हो चुका है। “कॉलेज प्रशासन ने इनरोलमेंट नंबर के लिए फीस ले ली, लेकिन हमलोगों को इनरोलमेंट नहीं दिया गया है,” उन्होंने कहा। आनंदमोहन बताते हैं कि बिहार बार काउंसिल से इनरोलमेंट नंबर जारी किया जाता है। बार काउंसिल से जब तक इनरोलमेंट नहीं मिलता, तबतक छात्र न तो वकालत कर सकते हैं और न ही किसी वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। धरने पर बैठे एक और छात्र हसनैन कमर के अनुसार, कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से लगभग 300 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि जब तक इनरोलमेंट नंबर नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


इधर, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पंकज कुमार ने बताया कि प्री लॉ के ऐसे कुल 263 स्टूडेंट हैं जिन्हें इनरोलमेंट नंबर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फंड नहीं जाने के कारण छात्रों का इनरोलमेंट रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि नियम है कि किसी भी लॉ कॉलेज को बार काउंसिल से ही इनरोलमेंट मिलता है।

आगे उन्होंने कहा, “मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं ताकि छात्रों को जल्द से जल्द इनरोलमेंट नंबर मुहैया कराया जाए।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report