Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का प्रिंसिपल के खिलाफ हंगामा, एनएच जाम कर प्रदर्शन

अररिया की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत स्थित हनुमान चौक के समीप एनएच 57 के किनारे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
students of araria polytechnic college created ruckus against the principal, blocked nh and protested

अररिया की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत स्थित हनुमान चौक के समीप एनएच 57 के किनारे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एनएच 57 को जाम कर टायर और लकड़ी जलाकर प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल का व्यवहार अनुचित और अपमानजनक है। छात्रों ने बताया कि प्रिंसिपल उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है। एक छात्र ने कहा कि प्रिंसिपल ने उनका सिर बेंच और डेस्क पर पटक कर मारा और परिजनों से बात करने पर भी रोक लगा दी है।

Also Read Story

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

प्रिंसिपल को हटाने की मांग

दरअसल, शनिवार को कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने के लिए सख्ती बरती थी। इसी सख्ती से नाराज होकर छात्रों ने सोमवार को एनएच 57 जाम कर दिया और प्रिंसिपल को हटाने की मांग करने लगे।


पुलिस की कार्रवाई

जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, हेडक्वार्टर डीएसपी फखरे आलम और नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश में जुट गए। डीएसपी फखरे आलम ने बताया कि कॉलेज प्रशासन और छात्रों की बातें सुन ली गई हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल सड़क जाम को हटा दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की है कि कॉलेज प्रशासन के अनुचित व्यवहार पर कठोर कदम उठाए जाएं और छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोका जाए। वहीं, पुलिस ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं