Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: बिजली की अनियमितता के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता

मो. बदरुद्दीन ने बताया कि वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि मनिहारी पावर सब स्टेशन से पावर सप्लाई ली जाए, ताकि बिजली आपूर्ति को सही किया जा सके। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है, कृषि के लिए खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में आराम से सो नहीं पा रहे हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
social workers sitting on hunger strike against electricity irregularities in katihar

कटिहार के बारसोई अनुमंडल में सोनेली पावर हाउस के मुख्य द्वार पर क्षेत्र की अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह हड़ताल मो. बदरुद्दीन के नेतृत्व में आयोजित की गई है, जिसमें युवा कार्यकर्ता भी शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि जिले में भीषण उमस भरी गर्मी से बिजली उपभोक्ता काफी परेशान हैं, जिससे निपटने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मो. बदरुद्दीन ने बताया कि वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि मनिहारी पावर सब स्टेशन से पावर सप्लाई ली जाए, ताकि बिजली आपूर्ति को सही किया जा सके। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है, कृषि के लिए खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में आराम से सो नहीं पा रहे हैं।


सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोनेली पावर हाउस से लोड शेडिंग की समस्या हो रही है और हर दिन इसके लिए मैसेज आता है। बदरुद्दीन ने बताया कि इस मामले को लेकर लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे भूख हड़ताल पर बने रहेंगे।

गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर गोलीबारी की घटना भी हुई थी। अब फिर से, बिजली की समस्या को लेकर लोग धरने पर हैं, जिससे समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान