Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Siwan Lok Sabha Result 2024: 92,857 वोटों से जीतीं विजय लक्ष्मी देवी

बिहार की सिवान सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। जदयू की उम्मीदवार विजय लक्ष्मी देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब को 92857 वोटों से शिकस्त दी। राजद के अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। उनको 198823 वोट हासिल हुए। बाक़ी के 10 प्रत्याशी अपनी ज़मानत भी नहीं बचा सके।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
siwan lok sabha election result 2024

2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। बिहार की सिवान लोकसभा सीट में त्रिकोणीय लड़ाई है। राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी, जदयू उम्मीदवार विजयलक्ष्मी कुशवाहा और निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब के किस्मत का फैसला आज होना है।


1984 तक कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाली सिवान लोकसभा सीट में पिछले दो लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 1996 से 2004 तक राजद के मोहम्मद शहाबुद्दीन सीवान के सांसद रहे जबकि ओम प्रकाश यादव 2009 में निर्दलीय और 2014 में भाजपा के टिकट से सांसद बने। 2019 लोकसभा चुनाव में जदयू की कविता सिंह ने सिवान से चुनाव जीता था जिनकी जगह इस बार जदयू से विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने चुनाव लड़ा।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा

एनडीए गठबंधन से जदयू की विजयलक्ष्मी कुशवाहा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ी हैं , वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं। वह पहली बार चुनावी मैदान में हैं। विजयलक्ष्मी कुशवाहा कुछ महीने पहले ही जदयू में शामिल हुई हैं। वह भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और जनता दल के नेता रहे हैं।


निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब

हिना शहाब ने 2009, 2014 और 2019 में राजद के टिकट पर सिवान लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा जिनमें उन्हें हार मिली। तीनों बार वह दूसरी स्थान पर रहीं। इस बार वह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उनके पति मो. शहाबुद्दीन सिवान के दिग्गज नेता रहे थे। 1996 में जनता दल जबकि 1998, 1999 और 2004 में वह राजद के टिकट पर सिवान के सांसद बने। वह दो बार विधायक भी रहे थे।

राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी

हिना शहाब की जगह राजद ने इस बार अवध बिहारी चौधरी को सिवान का टिकट दिया। अवध बिहारी सिवान विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और पार्टी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह 1985 से 2005 तक सिवान विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2020 में वह छठी बार सिवान के विधायक बने। अवध बिहारी चौधरी बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री और बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं।

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

2019 लोकसभा चुनाव में सिवान में 54.73% मतदान हुआ था। जदयू प्रत्याशी कविता सिंह ने राजद की हिना शहाब को 1,16,958 वोटों से हराया था। जदयू की कविता सिंह को 45.54% वोट मिले थे और उनके कुल वोटों की संख्या 4,48,473 थी। दुसरे स्थान पर रहीं राजद की हिना शहाब को 33.66% के साथ कुल 3,31,515 वोट प्राप्त हुए थे।

2024 लोकसभा चुनाव में इतना प्रतिशत हुआ मतदान

सिवान में 25 मई को छटे चरण में चुनाव हुआ। सिवान लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें ज़ीरादेई, सिवान, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा और बड़हरिया शामिल हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

बिहार की सिवान सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। जदयू की उम्मीदवार विजय लक्ष्मी देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब को 92857 वोटों से शिकस्त दी। राजद के अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। उनको 198823 वोट हासिल हुए। बाक़ी के 10 प्रत्याशी अपनी ज़मानत भी नहीं बचा सके।

विजय लक्ष्मी देवी को 38.73 फ़ीसद, हिना शहाब को 29.42 फ़ीसद और अवध बिहारी चौधरी को 19.92 फ़ीसद वोट मिले हैं। 26964 यानी कि 2.7 फ़ीसद वोटरों ने नोटा पर बटन दबाया।

निर्दलीय सत्येन्द्र कुशवाहा को 21565, निर्दलीय जीवन कुमार को 18590, बहुजन समाज पार्टी के दिलीप कुमार सिंह को 12112, भारतीय लोकनायक पार्टी के संजय कुमार साह को 8879, निर्दलीय डॉ. रविन्द्रनाथ शुक्ला को 8693, निर्दलीय देवकान्त मिश्रा को 6181, निर्दलीय प्रमोद कुमार को 5668, निर्दलीय प्रकाश मणि तिवारी को 4509, निर्दलीय महेन्द्र राय को 3922 और निर्दलीय दिलीप कुमार सिंह को 1953 वोट मिले।

…………

410731 वोटों की गिनती के बाद जदयू की विजय लक्ष्मी देवी 29703 वोटों से आगे चल रही हैं। विजय लक्ष्मी देवी को 154257, हिना शहाब को 124554 और अवध बिहारी चौधरी को 82688 वोट हासिल हुए हैं।

…………

तीन लाख वोटों की गिनती के बाद जदयू की विजय लक्ष्मी देवी 17609 वोटों से आगे चल रही हैं। विजय लक्ष्मी देवी को 112673, हिना शहाब को 95064 और अवध बिहारी चौधरी को 58264 वोट हासिल हुए हैं।

…………..

223398 वोटों की गिनती के बाद जदयू की विजय लक्ष्मी देवी 11837 वोटों से आगे चल रही हैं। विजय लक्ष्मी देवी को 82752, हिना शहाब को 70915 और अवध बिहारी चौधरी को 42324 वोट हासिल हुए हैं।

…………..

सिवान में 2,01,214 वोटों की गिनती के बाद जदयू की विजयलक्ष्मी देवी 7,970 वोटों से आगे चल रही हैं। विजयलक्ष्मी देवी को अब तक 73,341 वोट मिले हैं वहीँ निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब 65,371 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं। राजद के अवध बिहारी चौधरी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें 37,677 वोट मिले हैं ।

………….

ताज़ा अपडेट में जदयू की विजय लक्ष्मी देवी 4563 वोटों से आगे चल रही हैं। विजय लक्ष्मी देवी को 55526, हिना शहाब को 50963 और अवध बिहारी चौधरी को 27374 वोट हासिल हुए हैं।

…………..

सिवान में अब तक 1,36,968 वोटों की गिनती हो चुकी है। ताज़ा रुझान में जदयू की विजयलक्ष्मी देवी 2171 वोटों से आगे चल रही हैं। विजयलक्ष्मी देवी को अब तक 48,548 वोट मिले हैं वहीँ निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब 46,377 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजद के अवध बिहारी चौधरी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें 24,878 वोट मिले हैं ।

………..

ताज़ा अपडेट में जदयू की विजय लक्ष्मी देवी ने 862 वोटों से बढ़त बना ली है। विजय लक्ष्मी देवी को 12977, हिना शहाब को 12115 और अवध बिहारी चौधरी को 7089 वोट हासिल हुए हैं।

………..

शुरुआती रुझान में निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब 329 वोटों से आगे चल रही हैं। हिना शहाब को 2713 और जदयू की विजय लक्ष्मी देवी को 2384 वोट प्राप्त हुए हैं। राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी 1032 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

Ground Report

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव