Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राजद विधायक सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे राजद विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को आखिरकार पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
sudhakar singh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे राजद विधायक व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को आखिरकार पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


राजद विधायक सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार सरकार के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा नीतीश कुमार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। हाल ही में उनके द्वारा दिया बयान फिर से सुर्खियों में है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने बिहार सरकार को लूट का मॉडल बताया है, जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि बिहार में लूट तंत्र सत्ता संरक्षित है, जिसे पुलिस भी नहीं पकड़ सकती है।


उनके इन बयानों की वजह से राजद ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “आप लगातार गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में यह बात पहुंचने के बाद आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह पारित किया गया था कि महागठबंधन के बारे में बोलने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी यादव को ही है। लेकिन आप लगातार इस मसले पर बोलते नजर आ रहे हैं।”

notice to sudhakar singh

“आपका बयान राज्य की जनता और राजद के बड़े वर्ग को आहत कर रहा है। राजद के पार्टी संविधान के तहत आप कृपया 15 दिनों के भीतर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों न आपके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए,” नोटिस में कहा गया है।

गौरतलब हो कि गठबंधन सहयोगी जदयू की ओर से पिछले कुछ दिनों से सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। माना जा रहा है कि इसी दबाव के चलते पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क