Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सीमांचल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे: प्रवीण तोगड़िया

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में हिंदू को एकजुट करेंगे ताकि कश्मीर वाली हालत से सीमांचल को बचाया जा सके।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Pravin Togadia

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में हिंदू को एकजुट करेंगे ताकि कश्मीर वाली हालत से सीमांचल को बचाया जा सके।


पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया का दौरा था, जहां उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया को बांग्लादेश बनाने की नीति पर काम चल रहा है। पूर्णिया आने का मकसद बताते हुए कहा कि सीमांचल को कश्मीर बनने से बचाना है, इसलिए सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार के हर गांव और शहर की हर गली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल की शाखा खुलवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार: जमूई के इस गांव में क्यों हुआ साम्प्रदायिक तनाव?

बांग्ला पक्खो: पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लोग कौन हैं?

बिहार के नवादा में जमीन कब्जाने के लिए जलाई महादलित बस्ती, फायरिंग – बमबारी

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती जनसंख्या के कारण पूर्णिया अगले बीस से पच्चीस साल में कश्मीर बन जायेगा। जैसे कश्मीर में हिंदुओं से लूटपाट,पलायन और हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं होती थीं वैसा ही पूर्णिया में भी दोहराया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़ कर भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के मिशन में सहयोग करें।


आगे उन्होंने कहा, “हम ही हैं, जो सर कट जाए फिर भी मस्जिद नहीं जायेंगे और हम ही हैं जो पाकिस्तान का नामों निशान मिटा देंगे।” इसलिए सभी दलों से आवाह्न है कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा साथ दें।

बीजेपी से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा, “किसी भी दल से नाराज़ नहीं हैं और न किसी दल का गुलाम हैं। मैं हिंदुओं का बंधुआ मजदूर हूं और इसकी सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है, इसलिए जो भी दल तीन करोड़ घुसपैठिए बांग्लादेशियों को देश से बाहर करेगी उन्हीं के साथ रहेंगे।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

पूर्णिया में इजराइल के खिलाफ कथित विवादित पोस्ट ने लिया साम्प्रदायिक रंग

KBC News Katihar ने वीडियो में लगाई पैग़म्बर मोहम्मद की ‘तस्वीर’, FIR दर्ज

पटना में महादलित महिला को निर्वस्त्र करने की पूरी घटना क्या है?

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम छात्र बना 12वीं में 2nd Topper, तो लोगों ने लिखा- “आतंकवादी बनेगा”

बिहारशरीफ हिंसा मामले में आरोपियों ने किया सरेंडर

बिहारशरीफ में कैसे और कहां से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा?

मदरसा अजिजिया: तारीख का एक सुनहरा पन्ना, जो अब राख हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क