Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: शराब लदी स्कार्पियो ने बाइक को मारी ठोकर, तीन की मौत

Meraj Reported By Meraj Khan |
Published On :
Scorpio loaded with liquor hits bike, three dead Araria

अररिया: जोकीहाट मुख्य मार्ग पर तारण के समीप भीषण सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 1 युवक और 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है।


उसी समय जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम अररिया से अपने घर की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने सड़क पर एक महिला की बॉडी देख कर अपनी गाड़ी रोकी और मामले की जानकारी जोकीहाट पुलिस को दी।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

वहीं सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने जिला प्रसाशन से मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम और AIMIM अररिया के जिलाध्यक्ष राशिद अनवर ने सभी लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को खुलवाया और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।


सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो से दुर्घटना हुई है उसमें शराब भरा हुआ था, जो तेज रफ्तार से बंगाल की ओर से अररिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिया डायवर्सन से आगे तारण के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी जिससे तीनों बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम भी सदर अस्पताल पहुंचे और जिला पदाधिकारी से फोन पर संपर्क कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है।

अररिया थाना अध्यक्ष किंग कुंदन सहित अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार भी दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा कि तीनों मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा और स्कॉर्पियो के मालिक सहित चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Meraj Khan is a trained Lawyer and works as a reporter from Araria district of Seemanchal. In his past life he has worked as a Tailor and aspires to be a Teacher in near future. BBC has appreciated his hyper-local reportage during COVID-19.

Related News

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं