Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में स्कॉर्पियो ने युवक को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने 24 घंटे बाद वाहन को फूंका

मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश हो रही थी और ग्राहक नहीं थे, इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज़ रफ़्तार में दुकान में घुस गई, जिससे उनके बेटे को दूर तक घसीटते हुए ले गई।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
scorpio crushed a young man in purnia, angry mob burnt the vehicle after 24 hours

पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झील टोला चौक पर गुरुवार की रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे चाय की दुकान में जा घुसी, जिससे 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय युवक दुकान समेट रहा था। आनन-फानन में उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।


मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश हो रही थी और ग्राहक नहीं थे, इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज़ रफ़्तार में दुकान में घुस गई, जिससे उनके बेटे को दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया था।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

शुक्रवार की सुबह तक स्कॉर्पियो मौके पर ही पड़ी रही, और गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को वाहन हटाने नहीं दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। शाम होते-होते युवक की हालत बिगड़ने लगी और रात करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंची और किसी तरह उग्र भीड़ को शांत कराया।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क