Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

‘मिनी पंजाब’ लगता है अररिया का यह गांव

फारबिसगंज अनुमंडल की हलहलिया पंचायत के इस गांव का नाम भी लोगों ने सरदार टोला रख दिया है। दरअसल, इस गांव में अभी 300 के करीब सिख धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Sardar Tola, Araria

अररिया जिले के इस गांव के लोग सामाजिक भेदभाव के कारण अपना धर्म परिवर्तन कर जिंदगी बिता रहे हैं।


दरअसल, खास हलहलिया नाम के इस गांव में महादलित मुसहर समुदाय के लोग रहते हैं। इन लोगों ने सामाजिक बंधन को तोड़ कर सिख धर्म को अपनाने का काम किया है। आज इस गांव में एक गुरुद्वारा भी है, जहां रोजाना सुबह शाम शब्द कीर्तन भी होता है और विशेष मौकों पर लंगर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें दूसरी जाति के लोग भी आते हैं।

Also Read Story

हालामाला एस्टेट: जर्जर इमारत में छुपी किशनगंज के 150 वर्ष पुराने एस्टेट की कहानी

मुहर्रम में अक़ीदतमंदों का केंद्र हुआ करता था किशनगंज का सैयद असग़र रज़ा वक़्फ़ एस्टेट

बेहबुलडांगी एस्टेट: कभी भव्य इमारतों और शैक्षणिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध था यह गांव

सैकड़ों एकड़ में फैले गोवागांव एस्टेट के शिखर से पतन तक की दास्तान

होली संग इफ़्तार, बिहार के मसौढ़ी में भाईचारे की अनूठी परम्परा

‘मगध के गांधी’ सैयद फ़िदा हुसैन की ज़िंदगी और सियासत

ख़ामोश इमारतें, गूंजता अतीत – किशनगंज के खगड़ा एस्टेट का सदियों पुराना इतिहास

बेतिया राज: सिंगापुर जैसे देशों से भी बड़े क्षेत्र में फैले बिहार के एक साम्राज्य का इतिहास

बैगना एस्टेट: गंगा-जमुनी तहज़ीब, शिक्षा के सुनहरे दौर और पतन की कहानी

फारबिसगंज अनुमंडल की हलहलिया पंचायत के इस गांव का नाम भी लोगों ने सरदार टोला रख दिया है। दरअसल, इस गांव में अभी 300 के करीब सिख धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। जिन्होंने इस धर्म को अपनाया है, उनकी वेशभूषा भी बदल गई है। रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव आया है। सिख धर्म अपना चुकी महिलाएं अब सिखों की तरह सलवार कमीज पहनती और कृपाण लटकाए रहती हैं। बच्चे भी केस बढ़ाकर पगड़ी बांधे रहते हैं।


30 साल पहले गए थे पंजाब, बन गए सिख

इस गांव के पूर्व मुखिया नारायण सिंह ज्ञानी बताते हैं कि आज से 30 वर्ष पहले वह रोजी रोटी के लिए पंजाब गए थे, जहां वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहे थे। नारायण सिंह ज्ञानी ने बताया, “वहां मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि सिख समुदाय के लोग हम लोगों को भी साथ बैठाकर खाना खिलाते थे। रहन-सहन भी अपने जैसा ही रखते थे। वहां तो कोई भेदभाव था ही नहीं। जबकि ठीक इसके विपरीत बिहार के कई गांवों में हम लोगों जैसे महादलित के साथ भेदभाव होता और लोग दूरी बनाकर रहते हैं जबकि हम लोग भी उन्हीं की तरह एक इंसान हैं। इन सभी बातों को जब मैंने पंजाब में महसूस किया तो अपने परिवार के साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया कि हम सिख धर्म को अपनाएंगे। फिर हम लोगों ने सिख धर्म को अपना लिया।”

“हमलोग पूरा परिवार गुरुद्वारा जाने लगे। शब्द कीर्तन सुनने लगे। इसके बाद मैंने वहां आहिस्ता आहिस्ता गुरुमुखी भाषा सीखी और गुरु ग्रंथ साहिब को पढ़ना भी शुरू किया। तब मुझे सारी बातें समझ में आईं कि इस धर्म में कोई भी ऐसा भेदभाव नहीं है। हमारे साथ कई और लोग जो पंजाब में मजदूरी करते थे, उन लोगों ने भी आहिस्ता आहिस्ता धर्म परिवर्तन करना शुरू कर दिया और सिख धर्म को अपना लिया,” उन्होंने कहा।

जब वापस वे अपने गांव खास हलहलिया पहुंचे, तो थोड़ी परेशानी हुई। लोगों ने कई तरह के ताने मारे। लेकिन उन सबों को अनदेखा कर उन्होंने यहां एक गुरुद्वारे का निर्माण किया, जहां रोजाना शब्द कीर्तन शुरू हो गया। जब दूसरी जाति के लोगों ने इस बात को देखा तो उनके समझ में आया कि यह धर्म काफी साफ सुथरा है, तो उनका गांव पूरी तरह से सिख धर्म को मानने वाला हो गया।

Gurudwara Sri Akal Sar Sahib Araria

इस समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित थे, तो उन्हें शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया। बच्चे शिक्षित होने लगे तो महिलाओं में भी बदलाव आया। बोलचाल के साथ रहन-सहन में भी फर्क आने लगा। “यह देखकर दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी हम लोगों का सम्मान करने लगे और आहिस्ता आहिस्ता गुरुद्वारा पहुंच कर इस शब्द कीर्तन में भी भाग लेने लगे,” नारायण सिंह ज्ञानी ने बताया।

गुरुद्वारा के कैंपस में खेल रहे कुछ बच्चों से जब उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम हरनाम सिंह, विशाल सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि बताया। इन बच्चों ने बताया, “हम लोग अब पढ़ाई करते हैं। इससे हम लोगों में काफी बदलाव आया है।”

Sikh Community Kids in Araria

जनगणना में परेशानी

सिख होने से इनके सामने एक परेशानी खड़ी हो गई है। जब जातीय जनगणना शुरू हुई तो उन्हें लगने लगा है कि उन लोगों का जो आधार कार्ड या वोटर आईडी हैं, उसमें उनकी पहचान मुसहर जाति है, तो कहीं सरकार अपनी योजनाओं से उन्हें वंचित न कर दे।

नारायण सिंह ने बताया कि वह हलहलिया पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और लोगों ने उन्हें मुखिया भी बनाया था। “अब जातीय जनगणना में हम लोग मुसहर समुदाय से जुड़े हैं। हम लोगों की पहले जो जनगणना हुई थी, उसके आधार पर हमलोग मुसहर समुदाय से ही जुड़े हैं। नाम सिर्फ बदल गए हैं। लेकिन, जाति अभी भी पुराना ही है। इसलिए अंदर से थोड़ा डर लग रहा है। देखते हैं, सरकार हम लोगों को योजना का लाभ देती है कि नहीं,” वह कहते हैं।

पास के टोला के रहने वाले राजीव कुमार भगत ने बताया कि आज से दो दशक पहले इस गांव की स्थिति काफी दयनीय थी। यहां मुसहर समाज के लोग रहते थे। यह सभी दूसरे के खेतों में मजदूरी का काम किया करते थे। लेकिन जब से इन लोगों ने सिख धर्म को अपनाया है इनमें काफी बदलाव आया है। उनके अंदर साफ-सफाई नियमित पूजा पाठ करने जैसी बातें देखने को मिलती है। हम लोग भी समय-समय पर गुरुद्वारे में जाते हैं।

वह आगे कहते हैं, “अभी हाल ही में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारे में बड़ा उत्सव मनाया गया था। 3 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में न सिर्फ आसपास के जिले के सिख बल्कि दूसरे प्रांतों से भी सिख समुदाय के लोग आए थे। और यहां का माहौल काफी अच्छा रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

गौरतलब हो कि मुसहर समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन करना, इस जिले में पहले काफी सवालों के घेरे में था। लेकिन आहिस्ता आहिस्ता लोगों ने उन्हें अपनाना शुरू कर दिया है। अब ये लोग भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान के साथ-साथ अब जीवन के स्तर में भी काफी बदलाव आया है।

यहां यह भी बता दें कि कटिहार जिले के काढ़ागोला में भी आज से कई दशक पहले लोगों ने सिख धर्म को अपनाया था और वहां के लोग आज देश के कई बड़े जगह पर आसीन हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार सरकार की उदासीनता से मैथिली, शास्त्रीय भाषा के दर्जे से वंचित

कैथी लिपि का इतिहास: कहां खो गई धार्मिक ग्रंथों और मस्जिदों की नक्काशी में प्रयोग होने वाली कैथी लिपि

एक गांव, जहां हिन्दू के जिम्मे है इमामबाड़ा और मुस्लिम के जिम्मे मंदिर

पूर्णिया की मध्यरात्रि झंडोत्तोलन को राजकीय समारोह का दर्जा नहीं मिला, फिर भी हौसला नहीं हुआ कम

पूर्णिया की ऐतिहासिक काझा कोठी में दिल्ली हाट की तर्ज़ पर बनेगा ‘काझा हाट’

स्वतंत्रता सेनानी जमील जट को भूल गया अररिया, कभी उन्होंने लिया था अंग्रेज़ों से लोहा

पदमपुर एस्टेट: नदी में बह चुकी धरोहर और खंडहरों की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क