बिहार की सारण सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। सारण संसदीय क्षेत्र से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 6 निर्दलयी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रुडी और राजद नेत्री व लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बीच है।
सारण संसदीय क्षेत्र में छः विधानसभा क्षेत्र आते हैं – अमनौर, छपरा, गरखा, मढ़ौरा, परसा और सोनपुर। इस सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था। सारण में कुल वोटरों की तादाद 17,95,010 है। लोकसभा चुनाव-2024 में 10,18,366 (56.73%) मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया।
Also Read Story
राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, राजीव प्रताप रूडी अब तक चार बार सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट पर राजीव प्रताप रूडी ने राजद की चंद्रिका रॉय को पराजित किया था।
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान
सारण सीट का परिणाम आ चुका है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रुडी ने राष्ट्रीय जनता दल की रोहिणी आचार्य को 13661 वोटों से हरा दिया है। राजीव प्रताप रुडी को 471752 और रोहिणी आचार्य को 458091 वोट प्राप्त हुए हैं। बाक़ी सभी उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई है।
राजीव प्रताप रुडी को 46.18 प्रतिशत और रोहिणी आचार्य को 44.84 वोट मिले हैं। 11417 वोटरों ने नोटा के विकल्प का चुनाव किया है।
तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय लक्ष्मण प्राव यादव को 22043 मिले। निर्दलीय शेख़ नौशाद को 16103, बसपा के अविनाश कुमार को 14770, निर्दलीय रघवेन्द्र प्रताप सिंह को 5167, जनहित किसान पार्टी के गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया को 5030, भारतीय सार्थक पार्टी के शत्रुधन तिवारी को 3687, निर्दलीय मो. सलीम को 3151, निर्दलीय आरती कुमारी को 3023, निर्दलीय प्रभात कुमार को 2306, गण सुरक्षा पार्टी के बरूण कुमार दास को 1775, भारतीय एकता दल के ज्ञानी कुमार शर्मा को 1704 और भारतीय लोक चेतना पार्टी के राजेश कुशवाहा को 1489 वोट हासिल हुए हैं।
………..
457411 मतों की गणना के पश्चात राजीव प्रताप रूडी 7810 वोटों से आगे चल रहे हैं। रूडी को अब तक 200739 और रोहिणी आचार्य को 192929 वोट हासिल हुए हैं।
………..
357286 मतों की गणना के पश्चात राजीव प्रताप रूडी 12707 वोटों से आगे चल रहे हैं। रूडी को अब तक 167752 और रोहिणी आचार्य को 155045 वोट हासिल हुए हैं।
………..
तीन लाख मतों की गणना के पश्चात राजीव प्रताप रूडी 11867 वोटों से आगे चल रहे हैं। रूडी को अब तक 142537 और रोहिणी आचार्य को 130670 वोट हासिल हुए हैं।
………..
तक़रीबन ढाई लाख मतों की गणना के पश्चात राजीव प्रताप रुडी 16513 वोटों से आगे चल रहे हैं। रुडी को अब तक 118299 और रोहिणी आचार्य को 101786 वोट हासिल हुए हैं।
…………
ताज़ा रुझान में राजीव प्रताप रूडी 1918 वोटों से आगे चल रहे हैं। रूडी को अब तक 23172 और रोहिणी आचार्य को 21254 वोट हासिल हुए हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















