Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Samastipur Lok Sabha Result 2024: शांभवी ने सनी हज़ारी को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हराया

समस्तीपुर सीट से लोजपा (राम विलास) की शांभवी ने चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के सनी हज़ारी को 1,87,251 वोटों से हराया। 25 वर्षीय शांभवी को कुल 5,79,786 वोट मिले वहीं उनका वोटिंग प्रतिशत 52.97% रहा। कांग्रेस के सनी हज़ारी को 35.86% के साथ 5,79,786 वोट मिले।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
samastipur lok sabha election result 2024

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी और सूचना व जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी के बेटे सनी हज़ारी के बीच मुकाबला है। शांभवी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के टिकट पर एनडीए की प्रत्याशी हैं वहीं सनी हज़ारी कांग्रेस के टिकट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं।


लोजपा प्रत्याशी शांभवी

25 वर्षीय शांभवी इस लोकसभा चुनाव में सबसे कमसिन प्रत्याषियों में से एक हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की है। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा है।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

कांग्रेस प्रत्याशी सनी हज़ारी

33 वर्षीय सनी हज़ारी का भी यह पहला लोकसभा चुनाव था। उन्होंने पटना स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई की है।


2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

2019 लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर में 60.69% मतदान हुआ था। तब लोजपा के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के डॉ अशोक कुमार को 2,51,643 वोटों से हराया था। रामचंद्र पासवान को कुल 5,62,443 वोट मिले थे। दुसरे स्थान पर रहे डॉ अशोक कुमार ने 3,10,800 वोट प्राप्त किये थे।

2024 लोकसभा चुनाव में इतना प्रतिशत हुआ मतदान

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं – कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हायाघाट और कुशेश्वरस्थान। समस्तीपुर में 13 मई को चौथे चरण में चुनाव हुआ जिसमें 60.11% वोट डाले गए। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18,18,530 मतदाता हैं। 13 मई को हुए चुनाव में 10,93,182 मतदाताओं ने वोट दिए।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

समस्तीपुर सीट से लोजपा (राम विलास) की शांभवी ने चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के सनी हज़ारी को 1,87,251 वोटों से हराया। 25 वर्षीय शांभवी को कुल 5,79,786 वोट मिले वहीं उनका वोटिंग प्रतिशत 52.97% रहा। कांग्रेस के सनी हज़ारी को 35.86% के साथ 5,79,786 वोट मिले।

निर्दलीय भूषण दास 25,957 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे वहीं रवि रौशन कुमार को 16,155 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के राम लखन महतो को 12,732 वोट मिले वहीं राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी पासवान ने 12,437 वोट प्राप्त किये।

इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश चौपाल को 5579, जीवछ कुमार हजारी को 4,694 और देश जनहित पार्टी के रतन बिहारी को 3,419 वोट मिले। नोटा पर 32688 मतदाताओं ने बटन दबाया।

…………..

7,29,351 वोटों की गिनती के बाद लोजपा (राम विलास) की शांभवी 1,32,902 वोटों से आगे चल रही हैं। शांभवी को अब तक 3,90,599 वोट मिले हैं वहीँ कांग्रेस के सनी हज़ारी 2,57,697 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर हैं।

…………..

समस्तीपुर में 6,07,458 वोटों की गिनती के बाद लोजपा (राम विलास) की शांभवी 1,05,169 वोटों से आगे चल रही हैं। शांभवी को अब तक 3,19,032 वोट मिले हैं वहीँ कांग्रेस के सनी हज़ारी 2,13,863 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………..

समस्तीपुर में अब तक 5,58,198 वोटों की गिनती के बाद लोजपा (राम विलास) की शांभवी 97,546 वोटों से आगे चल रही हैं। शांभवी को अब तक 2,97,167 वोट मिले हैं वहीँ कांग्रेस के सनी हज़ारी 1,99,620 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

…………..

समस्तीपुर में अब तक 2,27,051 वोटों की गिनती हो चुकी है। ताज़ा रुझान में लोजपा (राम विलास) की शांभवी 43,263 वोटों से आगे चल रही हैं। शांभवी को अब तक 122,013 वोट मिले हैं वहीँ कांग्रेस के सनी हज़ारी 78,750 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

………….

शुरुआती रुझानों में लोजपा (राम विलास) की शांभवी 1567 वोटों से आगे चल रही हैं। शांभवी को अब तक 4084 वोट मिले हैं वहीं राजद के सनी हज़ारी 2,517 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

Ground Report

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव