Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सालमारी से कुरुम पथ का होगा जल्द ही चौड़ीकरण

सड़क की नापी कर रहे विभाग के जेई ने बताया कि सड़क की नापी के बाद डीपीआर बनाया जाएगा और विभागीय प्रक्रियाओं के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
Surveyor

कटिहार ज़िला अंतर्गत बारसोई अनुमंडल के कदवा प्रखंड के पूर्वी भाग को आजमनगर प्रखंड के सालमारी तक जोड़ने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण की मांग वर्षों से आम जनता और प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी। कई बार धरना प्रदर्शन और समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाई गई थी।


सड़क की चौड़ाई कम होने से गाड़ियां बहुत मुश्किल से चलती है और लाखों की आबादी को प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक जोड़ने के लिए यह एकमात्र सड़क है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

चौड़ाई कम होने से गाड़ियों की रफ्तार कम रहती है और लगातार एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है विगत दिनों में कई एक्सीडेंट हुए जिसमें कुछ लोगों की जान भी चली गई।


लेकिन अब यहां के निवासियों लिए खुशी की खबर है कि इस सड़क का जल्द चौड़ीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने नापी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सड़क की नापी कर रहे विभाग के जेई ने बताया कि सड़क की नापी के बाद डीपीआर बनाया जाएगा और विभागीय प्रक्रियाओं के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

ज्ञात हो कि कदवा विधायक डाॅ शकील अहमद खां द्वारा विगत माह कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान कुरूम से सालमारी गायघट्टा तक पीडब्ल्यूडी पथ के चौड़ीकरण की मांग की थी। इसको लेकर बीते रविवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता फुजैल अहमद, कनीय अभियंता गौरव प्रसाद और अन्य कर्मचारियों ने सड़क का निरीक्षण किया था।

सड़क की मापी होता देख आम जनता में सड़क का चौड़ीकरण होने की आस जगी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान