Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Rupauli Bypoll Result: 8,246 वोटों से चुनाव जीते निर्दलीय शंकर सिंह

रुपौली सीट जदयू की विधायक बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई है। बीमा भारती ने इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
rupauli bye election restult

पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 10 जुलाई को मतदान हुआ था। उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें सात प्रत्याशी निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, मुख्य मुक़ाबला जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल, निर्दलीय शंकर सिंह और राजद की बीमा भारती के बीच था।


रुपौली सीट जदयू की विधायक बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई है। बीमा भारती ने इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी।

8,246 वोटों से चुनाव जीते निर्दलीय शंकर सिंह

पूर्णिया के रुपौली सीट पर हुए उपचुनाव में निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 8,246 वोटों से हराया। शंकर सिंह को 68,070 और कलाधर प्रसाद मंडल को 59,824 वोट हासिल हुए। राजद की बीमा भारती 30,619 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।


उपचुनाव में मिले मत प्रतिशत की बात करें तो शंकर सिंह को 39.97%, जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 35.13% और राजद की बीमा भारती को 17.98% वोट प्राप्त हुए।

11वें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय शंकर सिंह 6838 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 64100 वोट प्राप्त हुए हैं। जदयू के कलाधर मंडल 57262 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 29213 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 6197, कलाधर मंडल को 4428 और बीमा भारती को 2447 वोट मिले। आख़िरी चरण के वोटों की गिनती जारी है।

Also Read Story

Tejashwi Yadav Interview: क्या है 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद का प्लान?

बिहार उपचुनाव परिणाम राजद के लिए खतरे की घंटी!

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव: क्या विश्वनाथ यादव जारी रख पाएंगे अपने पिता सुरेंद्र यादव की जीत का रिकॉर्ड?

बिहार के चार विधानसभाओं में उपचुनाव का ऐलान, रामगढ़, तरारी, इमामगंज, बेलागंज में 13 नवंबर को वोटिंग

बिहार की दो राज्यसभा सीट समेत 12 सीटों के लिये 3 सितंबर को वोटिंग

Raiganj Bypoll Result: 50077 वोटों से चुनाव जीते TMC के कृष्ण कल्याणी

रुपौली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, बीमा भारती को लेकर कहा- “उसको कुछ बोलना नहीं आता था”

Raiganj Bypoll: TMC के कृष्ण कल्याणी, BJP के मानस घोष या कांग्रेस के मोहित सेनगुप्ता?

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

दसवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय शंकर सिंह अपने निकटम प्रतिद्वंदी जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 5069 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 57903 वोट प्राप्त हुए हैं। कलाधर मंडल 52834 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 26766 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 6590, कलाधर मंडल को 5760 और बीमा भारती को 2363 वोट मिले।

नौवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय शंकर सिंह 4239 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 51313 वोट प्राप्त हुए हैं। जदयू के कलाधर मंडल 47074 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 24403 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 7286, कलाधर मंडल को 4810 और बीमा भारती को 1707 वोट मिले।

आठवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय शंकर सिंह 1763 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 44027 वोट प्राप्त हुए हैं। जदयू के कलाधर मंडल 42264 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 22696 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 6890, कलाधर मंडल को 6163 और बीमा भारती को 2443 वोट मिले।

सातवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय शंकर सिंह 1036 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 37137 वोट प्राप्त हुए हैं। जदयू के कलाधर मंडल 36101 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 20253 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 5429, कलाधर मंडल को 3892 और बीमा भारती को 3334 वोट मिले।

आधे वोटों की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 501 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 32209 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 31708 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 16919 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। छठे राउंड में कलाधर मंडल को 5007, शंकर सिंह को 6263 और बीमा भारती को 1920 वोट मिले।

पांचवें राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 1757 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 27202 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 25445 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 14999 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 5038 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 22168 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 17130 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 12223 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

तीसरे राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 4353 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 17303 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 12950 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 7856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 5559 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 12132 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 6573 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 6365 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पहले राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर मंडल 2,433 वोटों से आगे हैं। उनको 6588 वोट मिले हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 4155 वोटों के साथ दूसरे और राजद की बीमा भारती 2359 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: राजद की बीमा, जदयू के कलाधर या निर्दलीय शंकर सिंह?

“सरकार मेरे परिवार को फंसा रही है”, रुपौली उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती

रुपौली विधनसभा उपचुनाव: जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने माना, रुपौली में अपराध ज़्यादा

“रुपौली में अब नहीं चलेगा अपराधियों का राज” – एनडीए प्रत्याशी की जनसभा में बोले बिहार कैबिनेट मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल 

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: बीमा भारती ने कहा, “हमारे परिवार से हम लड़ेंगे या हमारे पति लड़ेंगे”

रुपौली उपचुनाव: पूर्व विधायक शंकर सिंह ने दिया लोजपा (रामविलास) से इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: एक अदद सड़क को तरसती हजारों की आबादी

क्या राजगीर एयरपोर्ट की भेंट चढ़ जाएगा राजगीर का 800 एकड़ ‘आहर-पाइन’?

बिहार: वर्षों से जर्जर फणीश्वरनाथ रेणु के गांव तक जाने वाली सड़क

निर्माण खर्च से 228.05 करोड़ रुपये अधिक वसूली के बावजूद NH 27 पर बड़े बड़े गड्ढे

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर