Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दार्जिलिंग: भूस्खलन से बर्बाद सड़क की नहीं हुई मरम्मत, चाय बागान श्रमिक परेशान

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पुलबाज़ार प्रखण्ड अंतर्गत जोरबंगलो मार्ग्रेट्स होप चायबागान में काम करने वाले श्रमिक रोज़ाना जोखिम भरे रास्ते से काम पर जाते हैं।

Sumit Dewan Reported By Sumit Dewan |
Published On :
Darjeeling

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के पुलबाज़ार प्रखण्ड अंतर्गत जोरबंगलो मार्ग्रेट्स होप (Margaret’s Hope) चायबागान में काम करने वाले श्रमिक रोज़ाना जोखिम भरे रास्ते से काम पर जाते हैं। इस चाय बागान में बासघारी गांव और आसपास के 30-35 श्रमिक काम करते हैं।


श्रमिकों ने बताया कि साल 2000 में हुए भूस्खलन के कारण गांव को पक्की सड़क से जोड़ने वाला रास्ता टूट गया था l 23 साल बाद भी यह रास्ता ठीक नहीं कराया गया। रोज़ाना सुबह गांववासी खतरे से भरे पथरीली रास्ते से जाने पर मजबूर हैं। सालों से गांव निवासी पुल नुमा रास्ते की आस लगाए बैठे हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

योगेंद्र राय रोज़ाना इस पथरीले रास्ते से चायबागान मज़दूरी करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में यह रास्ता और भयावह और जानलेवा हो जाता है।


उनकी मानें तो उन्होंने कई स्थानीय अधिकारियों से इस समस्या के बारे में बात की लेकिन उन्हें कहा गया कि वह दूसरे रास्ते से जाया करें। योगेंद्र बताते हैं कि मार्ग्रेट्स होप चायबागान जाने के लिए एक और रास्ता तो है लेकिन वहां से जाने पर डेढ़ से दो घंटे अतिरिक्त लग जाते हैं।

योगेंद्र के साथ दर्जनों श्रमिक इसी रास्ते से चायबागान जाकर मज़दूरी करते हैं। महिला श्रमिकों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 230 रुपय दिहाड़ी पर काम करने वाले ये श्रमिक जान को जोखिम में डाल कर रोज़ी रोटी के लिए घर से निकल पड़ते हैं।

भूस्खलन का दो दशक से अधिक वक्त गुजर गया है लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन द्वारा रास्ते की मरम्मत की कोई पहल नहीं की गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सुमित दिवान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग ज़िले की ख़बरों पर नज़र रखते हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान