Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, गड्ढे दे रहे हादसे को दावत

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
purnia news

किसी शहर के विकास की स्थिति वहां की बुनियादी सुविधाओं से ही परखी जाती है और इसमें सबसे ज्यादा महत्व शहर से गुजरने वाली महत्वपूर्ण सड़कों का होता है। लेकिन जब आप बिहार के पूर्णिया जिले में प्रवेश करेंगे, तो आपका स्वागत एक जर्जर व पानी से भरी सड़क से होगा। स्वागत के साथ ही आपको एक दावत भी मिल सकती है, दावत सड़क से गिरकर होने वाले किसी हादसे की।


हम बात कर रहे हैं पूर्णिया को मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा और सुपौल जैसे कोशी के अलग अलग जिलों से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क के बारे में। यहां मधुबनी का मंझली चौक एक बेहद खास इलाका है, जहां से पूर्णिया का पूर्वी छोर शुरू होता है। इसी सड़क पर आगे चलकर प्रस्तावित पूर्णिया एयरपोर्ट की जगह है, जिसके निर्माण के लिए ट्विटर पर जंग छिड़ी रहती है। इसी सड़क पर पहला इथोनॉल प्लांट भी लगाया गया है।

Also Read Story

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

मिथिलांचल में फिर बजेंगे चीनी मिलों के सायरन, रैयाम और सकरी में बनेंगी नई सहकारी चीनी मिलें

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

इन सभी महत्वपूर्ण जगहों से होकर गुजरने वाली सड़क की हालत, एक तालाब जैसी दिख रही है, जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और गड्ढों में पानी भरा हुआ है।


स्थानीय विशाल गुप्ता बताते हैं कि इस सड़क से बड़े-बड़े अधिकारी रोज गुजरते हैं लेकिन किसी की भी नजर इस जलजमाव पर नहीं जाती है।

बता दें कि इस सड़क पर एक कोचिंग संस्थान भी है। जहां रोज बहुत से बच्चे पढ़ाई करने और कंप्यूटर सीखने आते हैं। यहां रोज आने जाने वाले छात्रों को पानी भरी सड़क के कारण एक लंबे और ट्रैफिक भरे रास्ते से होकर आना पड़ता है। इसके अलावा यहां दिव्यांग छात्र भी आते हैं जो खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। उनका कहना है कि पानी में ट्राई साइकिल पलटने के कारण वह कई बार गिर चुके हैं।

स्थानीय आशा देवी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम में की है, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। शिकायत को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं।

सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने कहा कि पूर्णिया के विकास को कोई देखने वाला नहीं है। अगर देखने वाला होता तो तो सड़क की यही हाल होती क्या ?

बता दें कि बिहार सरकार की मंत्री भी इसी सड़क से अपने विधानसभा जाती हैं। इसी सड़क के रास्ते पूर्व मंत्री का भी काफिला गुजरता है। साथ ही पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी का घर भी इसी रोड पर है।

फिलहाल नगर निगम चुनाव की सरगर्मी भी तेज़ है और शहर की जनता अपना मेयर चुने वाली है। अब इस टूटी सड़क से गुजरने वाले मतदाताओं को तय करना है कि सड़क का मुद्दा चुनाव का आधार हो पाएगा या नहीं।


बरसात मे निर्माण, सड़क की जगह नाव से जाने को विवश हैं ग्रामीण

अभियान किताब दान: पूर्णिया में गांव गांव लाइब्रेरी की हकीकत क्या है?


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं