Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: मुजफ्फरपुर में युवती से दुष्कर्म व हत्या को लेकर छात्र राजद का प्रदर्शन

पूर्णिया में राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई छात्र राजद ने मुजफ्फरपुर में युवती से कथित दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
rjd students wing protest against the rape and murder of a girl in muzaffarpur

पूर्णिया में राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई छात्र राजद ने मुजफ्फरपुर में युवती से कथित दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।


विश्वविद्यालय गेट से मार्च शुरू होते हुए पूर्णिया के थाना चौक पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। छात्रों ने नारेबाज़ी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले पर जूते-चप्पलों से प्रहार भी किया।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में नैतिकता बची हुई है तो वह इस्तीफा दे दें, क्योंकि यह कोई एक घटना नहीं है, बल्कि रोजाना दुष्कर्म, हत्या और लूट के मामले थाने में दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते रहते हैं कि 1990 में जंगल राज था, तो क्या आज मंगल राज है?


प्रदर्शन में शामिल प्रीति सिंह ने कहा, “हम सवाल पूछते हैं प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी और हमारे सांसद जी से कि इस घटना के शिकार अगली बार हम होंगे तब हाथ में मोमबत्ती लेकर आप निकलेंगे? क्या ऐसे माहौल में हमलोग बाहर जाने के क़ाबिल हैं? ऐसे माहौल में हमारे पैरेंट्स हमें घर से बाहर जाने की अनुमति देंगे?,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “हमलोग बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। हर गली-चौराहे में डर का माहौल होता है और आठ बजे के बाद घर से निकलना बंद। हमें घर से बाहर निकलने के लिये हर दिन घर वालों को सौ सवालों का जवाब देना होता है। कहां जा रही हो, क्यों जा रही हो, सुरक्षित आ पाओगी या नहीं? इन सवालों से हमें कब आज़ादी मिलेगी?”

छात्रों ने सरकार से ऐसा क़ानून बनाने की मांग की है जिससे ऐसी आपराधिक घटनाओं पर रोक लगे और अपराधियों के अन्दर क़ानून का ख़ौफ़ पैदा हो।

प्रदर्शन के दौरान थाना चौक ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा। के. हाट थाना पुलिस को हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को हटाना पड़ा। पुलिस छात्रों को सड़क से हटाती रही और इस बीच सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी भी होती रही।

बताते चलें कि 12 अगस्त को मुज़फ़्फ़रपुर के पारू थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोपालपुर चंवर में एक युवती से कथित दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के गर्दन के पिछले हिस्से के साथ-साथ सिर और हथेली पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क