Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राजद नेता बीमा भारती के आवास की कुर्की जब्ती, फरार बेटे की तलाश जारी

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पूर्णिया अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिट्ठा स्थित आवास की पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
rjd leader bima bharti's residence seized, search for absconding son continues

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पूर्णिया अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिट्ठा स्थित आवास की पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान कई थानों की पुलिस बीमा भारती के आवास पर पहुंची।


यह कार्रवाई भवानीपुर के व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में की गई है, जिसमें बीमा भारती के बेटे राजा कुमार फरार चल रहे हैं। इस मामले में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और राजा कुमार दोनों ही अभियुक्त हैं। अवधेश मंडल पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन राजा कुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

इससे पहले पुलिस ने बीमा भारती के पटना स्थित आवास और उनके पैतृक गांव के आवास पर भी छापेमारी की थी, लेकिन राजा कुमार का कोई पता नहीं चला। अब पुलिस ने बिट्ठा स्थित आवास पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है।


गौरतलब है कि रूपौली उपचुनाव से ठीक पहले भवानीपुर में व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या कर दी गई थी। मामले में पकड़े गए शूटरों ने बताया था कि राजा कुमार ने उन्हें हथियार और सुपारी की रकम मुहैया कराई थी। इस खुलासे के बाद से पुलिस राजा कुमार की तलाश कर रही है।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके पुत्र राजा कुमार के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। अवधेश मंडल ने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि राजा कुमार फरार हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ही कुर्की जब्ती की यह कार्रवाई की गई है।

कौन है बीमा भारती?

बीमा भारती पहली बार वर्ष 2000 में रुपौली सीट से निर्दलीय विधायक चुनी गई। बाद में उन्होंने राजद का दामन थाम लिया।

फरवरी 2005 के चुनाव में रुपौली सीट से बीमा भारती की हार हुई। हालांकि, अक्टूबर 2005 का चुनाव उन्होंने जीत लिया था।

2010 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया। रुपौली सीट पर 2010, 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव उन्होंने जदयू के टिकट पर ही जीता।

2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी राजद में शामिल हो गईं। लोकसभा चुनाव के बाद रुपौली विधानसभा उपचुनाव भी वह बुरी तरह से हार गईं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान