Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में महादलितों के लिए बनी आवासीय अंबेडकर कॉलोनी जर्जर

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में स्थित अंबेडकर कॉलोनी की स्थिति पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और यहां लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
residential ambedkar colony

बिहार में महादलितों पर तो खूब राजनीति होती है, लेकिन महादलितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण कटिहार में देखने को मिलता है। कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में स्थित अंबेडकर कॉलोनी की स्थिति पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और यहां लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं।


अंबेडकर काॅलोनी का निर्माण 5 जनवरी 2000 को तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गंदी बस्ती विकास योजनांतर्गत करवाया था। यहाँ 350 कमरों का निर्माण करवाया गया था। 20 सालों में यह कॉलोनी जर्जर हो चुकी है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो रही है। हालात तो यह है कि कालोनी की छत टूट टूट कर गिर रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय माहिलाएं कहती हैं कि काॅलोनी के बने 20 साल गुजर चुके हैं, और इलाके की आबादी बढ़ जाने से लोग बाथरूम को अब कमरे के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं शौचालय नहीं होने से लोग अभी भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जिससे लोगों में स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ काफी आक्रोश है।


बिहार में इन दिनों नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं और दूसरे चरण में 28 दिसंबर को कटिहार नगर निगम के 45 वार्ड पार्षद सहित मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए मतदान होना है। वार्ड नंबर 25 में स्थित अंबेडकर कालोनी के लोग आस लगाए हुए हैं कि इस बार जो प्रतिनिधि चुनकर आएंगे वो उनकी कालोनी का विकास करेंगे। इसी उम्मीद में लोग इस बार भी मतदान करने की तैयारी में हैं। हालांकि सांसद विधायक से इन्हें अब तक निराशा ही हाथ लगी है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क