Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
reshuffle across several departments in bihar, including home, finance

बिहार सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेशों में अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत गृह, वित्त, ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, निगरानी तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।


इसके साथ ही भोजपुर, बेगूसराय, सिवान, सीतामढ़ी और कैमूर में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कई अधिकारियों को मौजूदा अतिरिक्त प्रभार में भी बनाए रखा गया है।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

प्रमुख विभागों में बड़ा बदलाव

1996 बैच के IAS अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से स्थानांतरित कर ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।


1997 बैच के IAS अधिकारी पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से स्थानांतरित कर गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। उनके गृह विभाग में आने के बाद 2004 बैच के IAS अधिकारी कुन्दन कुमार को सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा।

1999 बैच के IAS अधिकारी विनय कुमार को नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव पद से स्थानांतरित कर प्रधान सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है। उन्हें नगर विकास व आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवडे को स्थानांतरित कर प्रधान सचिव, निगरानी विभाग बनाया गया है। वहीं 2001 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार को प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

2007 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार सिंह को सचिव, वित्त विभाग के पद से स्थानांतरित कर सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग बनाया गया है। वह वाणिज्य कर विभाग, वाणिज्य कर आयुक्त, अपर आयुक्त GST और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।

शिक्षा और अन्य विभागों में भी बदलाव

शिक्षा विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। 2010 बैच के IAS अधिकारी राजीव रौशन को सचिव, उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, शिक्षा विभाग बनाया गया है। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वह सचिव (संसाधन), वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।

2007 बैच के IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

2008 बैच के IAS अधिकारी बी. कार्तिकेय धनजी को सचिव, लघु जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के IAS अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह को सचिव, लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2013 बैच के IAS अधिकारी नवदीप शुक्ला को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा 1995 बैच के IAS अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, को अगले आदेश तक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

5 जिलों में नए जिलाधिकारी

राज्य सरकार ने पांच जिलों में जिलाधिकारियों को भी बदला है। 2015 बैच के IAS अधिकारी मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान के पद से स्थानांतरित कर भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत भोजपुर का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

2016 बैच के IAS अधिकारी रिची पाण्डेय को सीतामढ़ी से स्थानांतरित कर बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी बैच के विजय प्रकाश मीणा को नगर विकास व आवास विभाग से स्थानांतरित कर सिवान का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

2017 बैच के IAS अधिकारी तनय सुल्तानिया को भोजपुर से स्थानांतरित कर सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के IAS अधिकारी कुमार अनुराग को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित कर कैमूर (भभुआ) का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सभी नए जिलाधिकारियों को संबंधित जिलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत जिला दण्डाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे