Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

फणीश्वरनाथ रेणु की 102 वीं जयंती पर रेणु महोत्सव

महान आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की 102 वीं जयंती पूर्णिया जिले में रेणु महोत्सव के रूप में मनाई गई।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
Renu Mahotsav

महान आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की 102 वीं जयंती पूर्णिया जिले में रेणु महोत्सव के रूप में मनाई गई।


रेणु महोत्सव को लेकर जिला मुख्यालय स्थित एचई हाई स्कूल के प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम इनायत खान, एसपी अशोक कुमार सिंह, जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू, नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष गौतम साह आदि ने किया। महोत्सव को तीन सत्रों में बंटा गया था। पहले सत्र में कार्यक्रम में आये साहित्यकार व कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में रेणु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। तीसरे सत्र में कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सिंगर अमर आनंद के साथ टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सुर संग्राम की विजेता प्रिया राज ने भाग लिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

कार्यक्रम को डीएम इनायत खान, एसपी अशोक कुमार सिंह, एडीएम राजमोहन झा, डीडीसी मनोज कुमार, डीईओ राजकुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी सलीम अंसारी, एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू, नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष गौतम कुमार साह आदि ने संबोधित किया।


‘रेणु जी के उपन्यास अनुकरणीय’

रेणु महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम इनायत खान ने कहा कि रेणु जी ने अपने लिखे साहित्य और उपन्यासों में जो लिखा था, वह आज भी अनुकरणीय है। उनको अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। रेणु जी को किसी क्षेत्र में या भाषा में बांधना बेमानी होगी। उनकी लेखनी उस समय पूरे विश्व में पहुंची, जिस समय आज की तरह सूचना तंत्र मजबूत नहीं था। यह उनकी लेखनी की मजबूती को दर्शाता है, इसलिए जरूरत है कि आज की पीढ़ी उनकी लिखी बातों पर अमल करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रेणु जी की लेखनी इतने वर्षों बाद भी आज की हकीकत को बयां करती है। उनकी लिखी कहानी मारे गये गुलफाम पर बनी बहुचर्चित फ़िल्म तीसरी कसम के गीत आज भी जीवन की सच्चाई को दर्शाते हैं। फ़िल्म का वह गाना ‘सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है, न हाथी है न घोड़ा है, वहां पैदल ही जाना है’ सिर्फ गीत नहीं है, वह आज भी हकीकत बयान करता है।

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि आज के बच्चों को साहित्य पढ़ने की जरूरत है। स्कूल के पुस्तकालयों में रेणु जी के लिखे साहित्य, कविता और उपन्यास होने चाहिए, ताकि आज की पीढ़ी उसे पढ़े।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क