Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

DSLR कैमरा की बैटरी खराब होने की वजह एक महीने से पासपोर्ट का काम प्रभावित

किशनगंज शहर के रोलबाग मोहल्ला स्थित मुख्य डाकघर परिसर में बना पासपोर्ट सेवा केंद्र है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 6 सितंबर 2019 को इस केंद्र का शुभारंभ किया गया था।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

किशनगंज शहर के रोलबाग मोहल्ला स्थित, ये मुख्य डाकघर परिसर में बना पासपोर्ट सेवा केंद्र है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 6 सितंबर 2019 को इस केंद्र का शुभारंभ किया गया था।


लेकिन इन दिनों पासपोर्ट कार्यालय में एक छोटी सी गड़बड़ी के कारण समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। किशनगंज के पासपोर्ट आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पासपोर्ट के लिए टाइम स्लॉट लेने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

Also Read Story

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार चुनाव में विपक्ष का महाहाहा…गठबंधन!

बिहार: अररिया के नीतीश कुमार बने JNU छात्रसंघ अध्यक्ष

अज़ान पर अभद्र टिप्पणी, 112 पर कॉल करने पर दुर्व्यवहार करता है बिहार के ये थाना प्रभारी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में बिहार डिजिटल मीडिया समिट का आयोजन

दरअसल बात यह है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र में बायोमेट्रिक लेने वाले कैमरे की बैटरी खराब हो गई है, जिस कारण कैमरा बीच-बीच में बंद हो जाता है, और फिर उसकी बैटरी को चार्ज करने में घंटों लग जाते हैं। यहां 1 दिन में दोपहर के 3:00 बजे तक 40 पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन आजकल इस लक्ष्य को पूरा करने में शाम के 7:00 बज जाते हैं। इससे वेरिफिकेशन कराने आए लोगों को या तो घंटों इंतजार करना पड़ता है या तंग आकर खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है।


आवेदक सोहेल अख्तर बताते हैं कि वह यहां दूसरी बार आए हैं जबकि पहली बार उन्हें वापस खाली हाथ लौटना पड़ा था। वह आगे कहते हैं कि यहां ऐसे बहुत से लोग हैं जो कई बार वापस जाकर आ रहे हैं। कई प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपनी नौकरी छोड़कर यहां वेरिफिकेशन कराने आ रहे हैं।

वहीं एक अन्य आवेदक मोहम्मद तौहीद आलम ने बताया कि वह यहां तीसरी बार आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनका काम नहीं हुआ है।

एक तरफ इस पासपोर्ट सेवा केंद्र में वेरिफिकेशन अधिकारी नहीं होने की वजह से पासपोर्ट सेवा केंद्र डाक विभाग की इकलौती महिला कर्मचारी चंपक लता के सहारे चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ विभाग की उदासीनता की वजह से इस कार्यालय में बायोमेट्रिक के लिए लगे डीएसएलआर कैमरे की बैटरी पिछले एक माह से खराब है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। चंपक लता का कहना है कि विभाग से कई बार इस बारे में शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

वहीं, लोगों की परेशानियों को लेकर जब किशनगंज के पोस्ट मास्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई है। लेकिन वहां से रोजाना एक ही जवाब आता है कि आज कल में बैटरी भेज दी जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

दिल्ली व गुजरात में हादसे का शिकार हुए कटिहार के दो मज़दूरों की मौत

अररिया में एक करोड़ रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

कोलकाता की डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की गूंज पूर्णिया तक

कटिहार: बिहार-बंगाल सीमा के नज़दीक बेपटरी हुई पेट्रोल से भरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

पूर्णिया: स्कूल शौचालय में ताला बंद होने से दो बच्चियों की मौत के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

पूर्णिया जिला परिषद अध्यक्ष वाहिदा सरवर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं