Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

BPSC TRE-3 में भाग लेने से पहले पढ़ लें ये निर्देश, वरना परीक्षा में बैठने से हो जायेंगे वंचित

अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने की हिदायत दी है, क्योंकि, परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
read these instructions before appearing in bpsc tre 3

बिहार लोक सेवा आयोग 19-22 जुलाई के बीच तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति पुनर्परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिये आयोग ने ज़रूरी निर्देश जारी किये हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर लिखे “आवश्यक निर्देश” को ध्यान से पढ़ने और उसका अक्षरशः पालन करने की सलाह दी है।


अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने की हिदायत दी है, क्योंकि, परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Also Read Story

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

BPSC TRE-3 के लिये 17 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

BPSC TRE-3: 19-21 जुलाई को एक पाली और 22 जुलाई को दो पाली में होगी परीक्षा

BPSC TRE-3 परीक्षा 19-22 जुलाई को, 28 जून को हेडमास्टर पदों के लिये परीक्षा

अभ्यर्थी ये देख लें कि डाउनलोड किये गये एडमिट कार्ड में रोल नंबर के समक्ष बारकोड अंकित रहे। बारकोड अंकित/स्पष्ट नहीं रहने पर पुनः इंटरनेट ब्राउज़र बदलकर डाउनलोड करना होगा।


अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन में दिये गये फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे, अन्यथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ओएमआर शीट में प्रश्न-पत्र बुकलेट का सीरीज़ अंकित रहेगा। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में प्रश्न-पत्र बुकलेट की संख्या लिखना होगा और रोल नंबर का सिर्फ़ गोला भरना होगा।

परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से प्रवेश की अनुमति दी गयी है। उम्मीदवारों को जारी एडमिट कार्ड में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है उनकी पात्रता के सम्बन्ध में ऑनलाइन आवेदन में दिये गये तथ्यों के आधार पर विधिवत जाँच और सत्यापन के पश्चात उनकी अभ्यर्थिता पर आयोग द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

आवेदन में भरे गये तथ्य किसी भी समय जाँच के क्रम में अलग पाए जाने की स्थिति में सम्बन्धित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और आयोग की इस परीक्षा अथवा इस परीक्षा सहित आगामी परीक्षाओं में उन्हें भाग लेने से वंचित किया जा सकता है।

परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाईल, ब्लूटुथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्राॅनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि इलैक्ट्रॉनिक सामग्री को लेकर जाना और उपयोग करना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्राॅनिक सामग्री ले जाने पर उसे कदाचार मानते हुए बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों को आगामी पाँच वर्ष और परीक्षा से संबंधित भ्रामक और सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्ष के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

BPSC TRE-2 में बहाल बिहार से बाहर के डेढ़ दर्जन शिक्षकों की गई नौकरी, CTET-STET में नहीं थे उत्तीर्ण

नीट रिजल्ट विवाद: कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

NEET UG परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, बिहार के 7 छात्र टॉप-100 में

BPSC TRE-3: गेस्ट टीचर के लिया दोबारा खुला पोर्टल, 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन

पटना हाइकोर्ट ने BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

BPSC के ‘बिहार कृषि सेवा’ परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 जून से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे