बिहार के किशनगंज जिले में दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास एक होटल से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया के विरुद्ध पौआखाली व सुखानी थानों में 8 से अधिक काण्ड दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बता दें कि बीते 29 जुलाई को नयागंज निवासी महिला ने पौआखाली थाने में लल्लू मुखिया के विरोध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एक लिखित आवेदन में महिला ने आरोप लगाया था कि 28 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू उन्हें, उनके पति और बेटी को एक रिश्तेदार के यहां पंचायती कराने के बहाने बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया। महिला के अनुसार, होटल में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने पहले उनकी बेटी से छेड़छाड़ की और फिर बेहोशी की हालत में लड़की की मां यानी शिकायतकर्ता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पौआखाली थाने की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा-127(2)/64/ 123/61(2)/351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
Also Read Story
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी किशनगंज ने एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने एफएसएल जांच, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की और अंततः आरोपी को गिरफ्तार किया।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















