Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती किशनगंज की रमज़ान नदी

शहर के बीचोंबीच बहने वाली रमज़ान नदी के जीर्णोद्धार कार्य के लिए लगभग ₹12 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
ramzan river of kishanganj fighting for its existence

बिहार के किशनगंज शहर की पहचान कही जाने वाली रमज़ान नदी अब धीरे-धीरे सिमट रही है। कभी यह नदी शहर का गौरव और प्रमुख आकर्षण हुआ करती थी, लेकिन आज यह प्रदूषण की चपेट में है। लंबे समय से सफाई का अभाव और उदासीनता का शिकार रमज़ान नदी अपना अस्त्तित्व खोने के कगार पर है।


शहर के बीचोंबीच बहने वाली रमज़ान नदी के जीर्णोद्धार कार्य के लिए लगभग ₹12 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। किशनगंज जिला प्रशासन और लघु सिंचाई प्रमंडल, किशनगंज ने इस परियोजना का एस्टिमेट बिहार लघु संसाधन विभाग को सौंपा है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत रमजान नदी की सफाई, खुदाई और दोनों किनारों पर मिट्टी के बांध बनाने और इनलेट-आउटलेट तैयार करने की योजना है। हालांकि रमजान का विस्तार पोठिया प्रखंड की जहांगीरपुर पंचायत तक है, लेकिन शहरी क्षेत्र के करीब साढ़े 9 किलोमीटर लंबी धारा के जीर्णोद्वार के लिए कुल ₹11 करोड़ 80 लाख 90 हजार का एस्टिमेट तैयार किया गया है।


बरसात के दिनों में रमजान नदी में मिट्टी और गाद जमा होने से किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था बाधित होती है। इस परियोजना की सफलता से नदी के पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए किया जा सकेगा।

किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद ने इस वर्ष 24 जुलाई को संसद में नियम 377 के तहत रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण, संरक्षण और प्रदूषण का मुद्दा उठाया था।

इसके जवाब में, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने 3 सितंबर को बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण एवं कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी (बीजीसीएमएस) को एक पत्र भेजा। इस पत्र में रमज़ान नदी में गिरने वाली नालियों के उपचार उपायों और इस योजना के लिए तैयार की गई डीपीआर का पूरा विवरण मांगा गया है।

Google Earth के Timelapse Tool की मदद से 2013 और 2024 की तस्वीरों की तुलना करने पर साफ़ देखा जा सकता है कि किशनगंज शहर में रमजान नदी के किनारों पर अतिक्रमण समस्या बढ़ रही है। रमज़ान के जीर्णोद्वार कार्य से नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने में मदद मिलेगी।

पोठिया के लोग बताते हैं सालों पहले रमज़ान नदी डोंक नदी से जुड़ी थी हालांकि अब इसका मुंह अब बंद हो चुका है। पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत स्थित आमबाड़ी गांव के पास रमज़ान की धारा बहती थी। धीरे धीरे डोंक नदी के उत्तर की तरफ चले जाने से रमज़ान नदी से इसका जुड़ाव टूट गया।

रमज़ान नदी का जीर्णोद्धार कार्य फिलहाल शहरी इलाकों तक केंद्रित है। भविष्य में अगर इसे ग्रामीण इलाकों में ले जाया गया तो गांवों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा यह कह पाना कठिन है। आमबाड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि रमज़ान के मुंह को गांव में दोबारा खोला गया तो उससे किसानों को लाभ कम और नुकसान ज्यादा उठाना पड़ेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

गड्ढों में गुम विकास को तलाशते पश्चिम बंगाल के इस गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान