Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Raiganj Bypoll Result: 50077 वोटों से चुनाव जीते TMC के कृष्ण कल्याणी

रायगंज सीट BJP विधायक कृष्ण कल्याणी के इस्तीफ़े की वजह से ख़ाली हुई है। दरअसल, कृष्ण कल्याणी ने विधायकी से इस्तीफ़ा देकर TMC के टिकट पर रायगंज सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन, वह हार गये।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
raiganj bypoll result

पश्चिम बंगला के रायगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 10 जुलाई को मतदान हुआ था। उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें पांच प्रत्याशी निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, मुख्य रूप से मुक़ाबला TMC के कृष्ण कल्याणी, BJP के मानस घोष और INC के मोहित सेनगुप्ता के बीच था।


रायगंज सीट BJP विधायक कृष्ण कल्याणी के इस्तीफ़े की वजह से ख़ाली हुई है। दरअसल, कृष्ण कल्याणी ने विधायकी से इस्तीफ़ा देकर TMC के टिकट पर रायगंज सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन, वह हार गये।

50077 वोटों से चुनाव जीते TMC के कृष्ण कल्याणी

TMC के कृष्ण कल्याणी ने रायगंज विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने BJP के मानस घोष को 50077 वोटों से हराया। कृष्ण कल्याणी को 86479 और मानस घोष को 36402 वोट हासिल हुए। INC के मोहित सेनगुप्ता 23116 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। रायगंज सीट पर TMC ने पहली बार जीत दर्ज की है।


मत प्रतिशत की बात करें तो TMC के कृष्ण कल्याणी को 57.97%, BJP के मानस घोष को 24.4% और कांग्रेस के मोहित सेनगुप्ता को 15.5% वोट प्राप्त हुए।

नौवें राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 49576 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 81653 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 32077 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 22081 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में कृष्ण कल्याणी को 7824, मानस घोष को 5352 और मोहित सेनगुप्ता को 2358 वोट मिले। आख़िरी चरण की गिनती जारी है।

Also Read Story

पुलिसवाले हों या नवाब के वंशज, पश्चिम बंगाल SIR में ऐसे कटे मुस्लिम नाम

Humayun Kabir की Babri Masjid से कितने प्रभावित होंगे Murshidabad के Muslim?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

आठवें राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 47104 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 73829 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 26725 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 19723 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में कृष्ण कल्याणी को 8967, मानस घोष को 3415 और मोहित सेनगुप्ता को 2601 वोट मिले।

सातवें राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 41552 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 64862 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 23310 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 17122 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस राउंड में कृष्ण कल्याणी को 8601, मानस घोष को 1736 और मोहित सेनगुप्ता को 2626 वोट मिले।

छठे राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 34687 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 56261 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 21574 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 14496 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पांचवें राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 28518 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 47954 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 19436 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 11967 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

चौथे राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 21393 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 38073 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 16680 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 8878 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

तीसरे राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 16085 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 28311 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 12226 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 5863 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 10146 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 18721 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 8575 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 3879 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पहले राउंड की गिनती के बाद TMC के कृष्ण कल्याणी 3474 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 8655 वोट मिले हैं। BJP के मानस घोष 5181 वोटों के साथ दूसरे और INC के मोहित सेनगुप्ता 1694 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क