Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में 10 घंटे चली छापेमारी, 3 करोड़ 26 लाख 61 हज़ार ज़ब्त

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
raid at executive engineer in kishanganj

किशनगंज: किशनगंज में ग्रामीण कार्य विभाग वन के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के दो मकान और लेखा लिपिक खुर्रम सुल्तान के किराये के एक मकान में पटना से आयी निगरानी विभाग की 13 सदस्यीय टीम द्वारा 10 घण्टे तक चली छापेमारी के दौरान कुल तीन करोड़ 26 लाख 61 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।


निगरानी विभाग के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान किशनगंज के ग्रामीण कार्य विभाग वन के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के रुईधासा स्थित किरायें के एक मकान से कुल 61 हजार नगद बरामद हुई है वही संजय कुमार के लाइन मोहल्ला स्थित दूसरे किराये के मकान से तीन करोड़ दस लाख रुपये नगद बरामद किया गया है।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

उन्होंने कहा कि दूसरे मकान में उसका निजी सहायक ओम प्रकाश नामक एक युवक रहता था, जिसे मानदेय पर संजय कुमार राय ने रखा था। निगरानी डीएसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान कुछ डायरी भी हाथ लगी है जिस पर लेनदेन का लेखा जोखा लिखा हुआ है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा कि किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग में लेखा लिपिक के पद पर पदस्थापित खुर्रम सुल्तान के लाइन मोहल्ला स्थित किराये के एक मकान में भी छापेमारी कर कुल 16 लाख रुपये नगर बैंक पास बुक और लोन संबंधित दस्तावेज बरामद किया गया है। निगरानी विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्य विभाग के दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि आखिर इतनी रकम कहां से आई है।


किशनगंज में कार्यपालक अभियंता व लेखा लिपिक के आवास पर छापेमारी, लाखों रुपये बरामद

जमीन विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश: पूर्व विधायक मुजाहिद


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?