Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

खरगोश पालने के शौक ने बनाया उद्यमी

कटिहार में खरगोश पालने के शौकीन एक शख्स को उसके इसी शौक ने घर बैठे एक कारोबारी बना दिया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk | Katihar |
Published On :

कटिहार में खरगोश पालने के शौकीन एक शख्स को उसके इसी शौक ने घर बैठे एक कारोबारी बना दिया।


ये फिल्मी कहानी है जिले के हसनगंज के रहने वाले नौजवान सीताराम केवट की। दरअसल, सीताराम केवट खरगोश पालने के शौकीन हैं। इसी शौक़ के चलते एकदिन वे दो खरगोश ले आये। दो खरगोश से कई बच्चे हो गये, तो आसपास के लोग सीताराम से खरगोश खरीदने लगे। खरगोश बेचकर उन्हें कमाई होने लगी, तो उन्होंने इसेही रोजगार बना लिया और खरगोशों की संख्या बढ़ा दी।

इस तरह सीताराम अब तक पांच दर्जन से अधिक खरगोश बेच चुके है जबकि अब भी उनके पास एक दर्जन से अधिक खरगोश उपलब्ध हैं।


सीताराम कहते हैं कि एक जोड़ा खरगोश बहुत आसानी से पांच से छह सौ रुपये में बिक जाता है और इसे पालने में बहुत खर्च भी नहीं है।

सीताराम की ख्यति इतनी बढ़ गई है कि शहर से भी लोग खरगोश खरीदने के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

खरगोश की अच्छी बिक्री से उनका उत्साह सातवें आसमान पर है और उनका कहना है कि सरकार से मदद मिले, तो वे गाय और बकरी पालन भी करना चाहते हैं।

इधर खरगोश से सीताराम को हो रही कमाई ने दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया है। हसनगंज गांव के कई लोग सीताराम को देखकर खरगोश पालन करने लगे हैं।

बेहद कम खर्च, अति साधारण रखरखाव और आसानी से बाजार में बिक जाने के कारण खरगोश पालन अब इस इलाके में एक नये व्यापार के रूप में विकसित हो रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान