[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार की राजनीति में 8 मार्च को एक फुल पेपर एड से तहलका मचा कर एंट्री करनेवाली प्लूरल्स पार्टी (Plurals) की मुखिया पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) ने आखिरकार इस बात से पर्दा उठा ही दिया कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और लड़ेंगी तो किस सीट से लड़ेंगी। इस बारे में प्लूरल्स की मुखिया ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके जानकारी दी है। अपने पोस्ट में पुष्पम ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर (Bankipur) सीट से चुनाव लड़ेंगी।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=U4z4rV6wVBs[/embedyt]
Also Read Story
अपने फेसबुक पोस्ट में इस बारे में जानकारी देते हुए पुष्पम ने लिखा है — “प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर मैं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जीवनदायिनी गंगा के दक्षिण-तट अवस्थित मगध में सम्राट चंद्रगुप्त और ‘देवों के प्रिय’ अशोक की प्राचीन राजधानी पुष्पपुर-पाटलिपुत्र-पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से प्लुरल्स की उम्मीदवार होऊँगी। मैं इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट स्टडीज़, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, से डेवेलपमेंट स्टडीज़ में और लंदन स्कूल ऑफ ईकोनोमिक्स एंड पोलिटिकल सायंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स हूँ और चाणक्य के कहे अनुसार एक शासक बनने के लिए आवश्यक विषयों – पॉलिटिक्स, फ़िलासफ़ी और ईकोनॉमिक्स की मैंने गहन पढ़ाई की है और विकसित समाज के लिए पॉलिसीमेकिंग का कार्य किया है। बिहार के इस चुनाव में अपने 241 साथियों के साथ सफल होकर न सिर्फ़ पाटलिपुत्र और मगध के प्राचीन गौरव की वापसी बल्कि पूरे बिहार को 2025 तक भारत में नम्बर एक और 2030 तक विश्व के श्रेष्ठ जगहों में से एक बनाने को कृतसंकल्पित हूँ क्योंकि यह मेरे बिहार की वापसी का दशक है”।
[wp_ad_camp_1]
बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी पुष्पम
आपको बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी पटना के बांकीपुर सीट के अलावा अपने गृह जिले दरभंगा से भी चुनाव लड़ सकती हैं। यानी दो सीटों से उनका चुनाव लड़ना तय है। वैसे यहां गौर करनेवाली बात यह हैं कि जिस बांकीपुर की सीट से प्रिया चुनाव लड़ने जा रही है वो सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती हैं। इस सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वो इस सीट से 2006 में सीटिंग एमएलए हैं। उससे पहले उनके पिता यहां से विधायक थे। ऐसे में पुष्पम के लिए इस सीट से जीत की राह आसान नहीं होनेवाली।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।