Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: तनिष्क शोरूम लूटकांड का खुलासा, बेउर जेल में रचा गया प्लान

26 जुलाई 2024 को हुए इस लूटकांड की जांच के लिए पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की 10 अलग-अलग संयुक्त टीमों ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia tanishq showroom robbery case solved

पूर्णिया के खजांची थाना क्षेत्र में स्थित तनिष्क शोरूम में हुई लूटपाट के मामला खुलासा हो गया है। इस लूटकांड में शामिल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के बाद कई अहम जानकारी सामने आई हैं। 26 जुलाई 2024 को हुए इस लूटकांड की जांच के लिए पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की 10 अलग-अलग संयुक्त टीमों ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की।


इस पूरे अपराध का मुख्य साजिशकर्ता सुबोध सिंह, जो बेउर जेल में बंद है, और उसके सहयोगी बिट्टू सिंह थे। बिट्टू सिंह भी पहले बेउर जेल में बंद था और सुबोध सिंह के संपर्क में था। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, आनंद झा और बमबम यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी कट्टे, 03 कारतूस, जले हुए मोबाइल के अवशेष और लूट में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने पहले अररिया के शिवपूरी स्थित एक लॉज में बाहरी अपराधियों को ठहराया था। इसके बाद उन्होंने अररिया और पूर्णिया के विभिन्न दुकानों से घटना के समय पहने जाने वाले कपड़े और अन्य सामान खरीदे। लूट से एक सप्ताह पूर्व, उन्होंने तनिष्क शोरूम की रैकी की थी। घटना के दिन, कुछ अपराधियों ने मास्क नहीं पहने थे, जिससे उनकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिली।


गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी

1. राहुल श्रीवास्तव
पिता: स्व. भोला प्रसाद श्रीवास्तव
पता: स्थायी पता आदापुर, थाना-मनसुरचक, जिला-बेगूसराय
वर्तमान: लाईन बाजार, पूर्णिया में पोस्टमार्टम रोड पर ‘श्रीवास्तव इमजेंसी’ नाम से क्लिनिक चलाते हैं।

2. अभिमन्यु सिंह
पिता: अरविंद कुमार सिंह
पता: जयप्रकाश कॉलोनी, थाना-मधुबनी, जिला पूर्णिया

3. आनंद झा
पिता: विनोद झा
पता: मजलीसपुर, थाना-पलासी, जिला-अररिया

4. बमबम यादव
पिता: मुकेश यादव
पता: सरसी मिल्की, वार्ड नं. 11, थाना-सरसी, जिला-पूर्णिया

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क