Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिता की अस्थियां मनिहारी गंगा घाट पर विसर्जित की

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को अपने पिता चंद्र नारायण यादव की अस्थियों का विसर्जन मनिहारी गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
purnia mp pappu yadav immersed his father's ashes at manihari ganga ghat

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गुरुवार को अपने पिता चंद्र नारायण यादव की अस्थियों का विसर्जन मनिहारी गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया। इस भावुक अवसर पर सांसद पप्पू यादव अपने पिता को याद करते हुए फूट-फूट कर रो पड़े। इस दौरान सैकड़ों लोग उनके साथ उपस्थित रहे और उनके दुख में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


दिन के करीब 10 बजे सांसद पप्पू यादव सड़क मार्ग से मनिहारी पहुंचे, जहां अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और स्थानीय नागरिक उनका इंतजार कर रहे थे। वहां से सभी लोग गंगा घाट की ओर रवाना हुए और नाव पर सवार होकर गंगा नदी के बीच में जाकर मुख्य धारा में अस्थि कलश का विसर्जन किया। पंडित के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद पप्पू यादव ने गंगा स्नान किया। इस दौरान पप्पू यादव ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है, और उन्होंने हमेशा उन्हें गरीब, मजलूम और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

भावुक हुए पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने कहा, “आज मैं अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करने मनिहारी गंगा घाट पहुंचा हूं। मेरे जीवन में मेरे पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मुझे सिखाया कि असली जन सेवक वही होता है जो जनता के दुख-सुख में हमेशा साथ रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसमें उनके पिता, परिवार और जनता के आशीर्वाद का बहुत बड़ा हाथ है।


इस भावुक अवसर पर एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव सहित कई अन्य स्थानीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का मंगलवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था और उसी रात उनके पैतृक गांव खुर्दा मधेपुरा में पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी अंत्येष्टि संपन्न हुई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क