Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: महानंदा में कटाव से आधा दर्जन घर नदी में समाए, दर्जनों मकान कटाव की ज़द में

पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गांघर पंचायत के वार्ड नं-1 स्थित मालोपाडा़ तेलंगा गांव में महानंदा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे नदी कटाव ज़ोरों पर है। कटाव में अब तक लगभग आधा दर्जन घर विलीन हो गए हैं, जबकि दर्जनों घर कटाव की ज़द में हैं।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia due to erosion in mahananda, half a dozen houses got submerged in the river, dozens of houses are under erosion

पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गांघर पंचायत के वार्ड नं-1 स्थित मालोपाडा़ तेलंगा गांव में महानंदा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे नदी कटाव ज़ोरों पर है। कटाव में अब तक लगभग आधा दर्जन घर विलीन हो गए हैं, जबकि दर्जनों घर कटाव की ज़द में हैं।


नदी कटाव में अपना घर और ज़मीन खो चुके पीड़ित बबलू, सत्यनारायण, फत्तू और राहिद ने बताया कि उनलोगों के पास रहने के लिए ज़मीन नहीं है। अपनी जमीन नहीं रहने के कारण बेबस होकर उनको बार-बार नदी किनारे घर बनाना पड़ता है। फिर अगले सैलाब में वो घर भी बह जाता है।

Also Read Story

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

चरम मौसमी घटनाएं रोक रही बच्चों की शिक्षा की रफ्तार

बेगूसराय की कांवर झील से क्यों मुंह मोड़ रहे प्रवासी पक्षी

गयाजी के किसानों पर मौसम की मार, मोटर बनी मजबूरी

बिहार में केंद्र सरकार की मिशन अमृत सरोवर योजना कितनी सफल है?

“हमलोग जिंदगी से थक हार चुके हैं। रोज मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। अगर एक दिन काम मिलेगा तो काम कर खाएंगे, नहीं तो भूखे सोना पड़ता है। इस स्थिति में हम लोगों को अब जीने की कोई आस नहीं है। जिंदगी से तंग आ चुके हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिये,” एक पीड़ित ने कहा।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग पांच हज़ार की आबादी है। गांव पूरी तरह से महानंदा नदी से घिरा हुआ है। लोगों के घर, मंदिर, मस्जिद और सरकारी स्कूल कटान की ज़द में हैं। जिस तरह से महानंदा नदी में भीषण कटाव हो रहा है, ग्रामीणों को डर है कि स्कूल सहित धार्मिक स्थल भी कट जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव निरोधक कार्य करवाने कि मांग की है।

स्थानीय उपमुखिया ने बताया कि लोगों का घर-जमीन नदी में कटकर विलीन हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

इस मामले में सीओ गणेश पासवान ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और आपदा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Main Media (@mainmediahun)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार के जलवायु पत्रकारों के लिए ऑनलाइन रिपॉजिटरी

प्रदूषण की गिरफ्त में बचपन, बिहार में बढ़ती सांस की बीमारियां

क्या बिहार को एथनॉल हब बनाने का सपना बेपटरी हो रहा है?

बदलते मौसम और विकास कार्यों के बीच संघर्ष करते बिहार के काले हिरण

बिहार के जलाशयों, नदियों से क्यों गायब हो रहे घोंघे?

जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में फिर बढ़ रही फाइलेरिया?

राजगीर के पवित्र गर्म जलकुंडों का अस्तित्व खतरे में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान