Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: नदी कटाव से दर्जनों घर तबाह, सड़क किनारे रहने पर मजबूर ग्रामीण

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia dozens of houses destroyed due to river erosion, villagers forced to live on roadside

बिहार के पूर्णिया जिलान्तर्गत बायसी में फिर से नदी कटाव का कहर शुरू हो गया है। प्रखंड की पुरानागंज पंचायत के बीनटोला भीखनपुर वार्ड संख्या 5 में पिछले 15 दिनों से भीषण कटाव हो रहा है जिससे नदी करीब 200 फीट गांव के नज़दीक आ गई है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो हफ़्तों में बीनटोला भीखनपुर गांव के करीब 2 दर्जन घर नदी कटाव का शिकार हो चुके हैं। कटाव की रफ़्तार इतनी तेज़ है कि गांव में लगा एक बिजली का खंभा समेत चटांगी हाट जाने वाली पीसीसी सड़क करीब 100 मीटर नदी में विलीन हो गई। ग्रामीण लगातार नदी में घरों के विलीन होने से भयभीत हैं और गांव का अस्तित्व बचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं।

Also Read Story

ईंट-भट्ठों से ज़हरीली होती हवा: ग्रामीण बिहार में एनीमिया और प्रदूषण का गहरा रिश्ता

“मखाना की फसल में कीड़ा लग जाता है, पत्ता गल जाता है”

क्या नीलगाय-किसान का संघर्ष बदल रहा बिहार का क्रॉप पैटर्न?

मोल का पानी, मुफ़्त का ज़हर: अररिया की मांस फ़ैक्ट्रियों का जलवायु सच

बिहार में लू का कहर: बढ़ता तापमान, उलझे आंकड़े और अधूरी तैयारी

क्यों सूख रहा है मिथिलांचल का भू-जल?

बिहार के पूर्वी चंपारण में क्यों कम हो रही गन्ने की पैदावार?

सुपौल में क्यों घट रही जूट की खेती?

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली का खंभा गिरने से गांव में कई दिन बिजली गायब रही। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह अपने खर्च पर बिजली व्यवस्था बहाल कराई। नदी कटाव से बेघर होने वाले परिवार सड़क के किनारे रहने को मजबूर हैं।


बीनटोला भीखनपुर वार्ड-5 के इस महादलित गांव के लोग प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के उदासीन रवैये से खासे निराश हैं। उनका कहना है कि वे स्थानीय मुखिया से लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पास तक गए लेकिन आश्वासन के बावजूद उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली।

“पश्चिम तरफ से 25-26 घर कट कर खत्म हो गये। हमलोग मुखिया के पास गए लेकिन अभी तक मुखिया आकर नहीं देखा। पिछले साल 10-12 घर कटे थे, तो कर्मचारी लोग आया, सबका नाम लिख कर ले गया था लेकिन अभी जो कटान हो रहा है उसका राहत करने वाला कोई नहीं है,” एक ग्रामीण ने कहा।

पास खड़े एक अन्य ग्रामीण बोले, “यहां से जो लोग भाग कर जा रहे हैं उनके रहने, खाने का कोई साधन नहीं है। सब यहां महादलित गरीब आदमी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि किसी तरह से हमलोग को आकर बचाए। मुखिया जी भी नहीं आए हैं, उनके घर पर भी गए हैं। पप्पू यादव के पास भी परसों गए थे हमलोग। वह बोले कि हम आदमी भेजेंगे।”

नदी में बहने वाले घरों में महेश्वर महतो, बाबू लाल महतो, बीरछा महतो, देव महतो, सोनेलाल महतो, कमल महतो, रंगीला महतो, बेचू महतो, राजेश महतो, उदय चन्द्र महतो, मनोज महतो, रामदास महतो, राजेन्द्र महतो, त्रिवेणी महतो, भारत महतो, अर्जुन महतो के घर शामिल हैं।

वहीं, पुरानागंज पंचायत के मुखिया जबीह अहमद ने बताया कि आपदा विभाग और बायसी प्रशासन को लिखित आवेदन देकर कटाव निरोधक कार्य करवाने की मांग की गई थी। प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची भी थी लेकिन राहत कार्य जांच तक ही सीमित रह गया और अब तक कोई कार्य नहीं हुआ।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में दलहन की खेती पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर?

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क