Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया के डीएम, नगर आयुक्त व एसडीएम ने कोर्ट में खड़े होकर लगाई माफी की गुहार

गुरूवार को पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत, नगर आयुक्त आरिफ अहसन, एसडीएम राकेश कुमार रमण व बिजली विभाग के एलेक्ट्रिकल इंजीनियर न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा के न्यायालय में सदेह उपस्थित होकर अपने गैर संवैधानिक कार्य के लिए माफी की गुहार लगाई।

Novinar Mukesh Reported By Novinar Mukesh |
Published On :
Patna High Court judgment

गुरूवार को पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत, नगर आयुक्त आरिफ अहसन, एसडीएम राकेश कुमार रमण व बिजली विभाग के एलेक्ट्रिकल इंजीनियर न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा के न्यायालय में सदेह उपस्थित होकर अपने गैर संवैधानिक कार्य के लिए माफी की गुहार लगाई। उनकी ओर से एएजी-4 अंजनी कुमार ने न्यायालय को भरोसा दिलाया कि वो मामले पर स्वयं नज़र रखेंगे और जल्द से जल्द म्युनिसिपल बिल्डिंग ट्राइब्यूनल में गणपूर्ति (कोरम) का प्रयास करेंगे ताकि यह अपीलीय प्राधिकार सुचारू रूप से काम कर सके।


न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा के न्यायालय ने म्युनिसिपल बिल्डिंग ट्राइब्यूनल में गणपूर्ति और उसके सुचारू रूप से काम करने की शुरूआत से लेकर छह महीने के अंदर याचिकाकर्ता के मामले का निष्पादन करने का निर्देश जारी किया। न्यायालय ने तब तक नगर आयुक्त, पूर्णिया व एसडीएम पूर्णिया सदर के आदेश को स्थगित कर दिया है।

इससे पहले एएजी-4, अंजनी कुमार ने न्यायालय को भरोसा दिलाया कि वो अपीलीय प्राधिकार के गठन की जानकारी से विद्वान एडवोकेट जेनरल को अपडेट कराते रहेंगे।


न्यायाधीश सत्यव्रत वर्मा के न्यायालय ने याचिकाकर्ता को म्युनिसिपल बिल्डिंग ट्राइब्यूनल के गणपूर्ति अथवा गठन होने पर स्टे की प्रार्थना का विकल्प खुला रखा है।

ज्ञात हो कि जिला स्कूल रोड, पूर्णिया अवस्थित जेएनजे पनोरमा स्क्वायर के चौथे तल पर नगर आयुक्त, आरिफ अहसन द्वारा निगरानी वाद चलाकर दस लाख का जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया। अपने आदेश में नगर आयुक्त ने सन्दर्भित चौथे तल को तोड़ने और एक महीने के भीतर संशोधित योजना के साथ पेश होने का आदेश दिया।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

नगर आयुक्त के इस आदेश के खिलाफ डॉक्टर संजीव वैश्यंत्री ने म्युनिसिपल बिल्डिंग ट्राइब्यूनल में अपील दायर किया और इसकी जानकारी नगर आयुक्त को दी। इसके बावजूद नगर आयुक्त के कहने पर बिजली विभाग के एलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने विवादित भवन की बिजली काट दी। वहीं, एसडीएम पूर्णिया राकेश कुमार रमण ने चौथे तल के आठ परिवार को घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान एसडीएम ने कानूनी प्रावधानों को ताक पर रख दिया। उन्होंने 01 अप्रैल, 2023 को नोटिस निर्गत किया, दो दिन के बाद नोटिस का तामिला हुआ और आठ परिवारों को घर खाली करने के लिए महज 04 अप्रैल 2023 तक की मियाद दी गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मधेपुरा में जन्मे नोविनार मुकेश ने दिल्ली से अपने पत्रकारीय करियर की शुरूआत की। उन्होंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर , एडीआर, सेहतज्ञान डॉट कॉम जैसी अनेक प्रकाशन के लिए काम किया। फिलहाल, वकालत के पेशे से जुड़े हैं, पूर्णिया और आस पास के ज़िलों की ख़बरों पर विशेष नज़र रखते हैं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं