Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मैं मीडिया की खबर के बाद पूर्णिया जिला अभिलेखागार ने बदली व्यवस्था

रिपोर्ट में सीमांचल के दूर-दराज के क्षेत्रों से आनेवाले आम आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया से लेकर वांछित दस्तावेज़ों (अभिलेखों) की प्राप्ति के दौरान होने वाली समस्याओं का ज़िक्र किया गया था।

Novinar Mukesh Reported By Novinar Mukesh |
Published On :
Purnea Abhilekhagar counter

“मैं मीडिया” ने जिला अभिलेखागार, पूर्णिया से आवेदकों को जमीन का खतियान और दूसरे जरूरी दस्तावेज़ निकालने की व्यवस्था में पारदर्शिता व सार्वजनिक सूचना देने की उचित व्यवस्था की कमी से जुड़ी एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी।


इस रिपोर्ट में सीमांचल के दूर-दराज के क्षेत्रों से आनेवाले आम आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया से लेकर वांछित दस्तावेज़ों (अभिलेखों) की प्राप्ति के दौरान होने वाली समस्याओं का ज़िक्र किया गया था। रिपोर्ट में लिखा गया था कि आवेदन के लिए आवेदकों को बाहरी दुकानों से फॉर्म 28 खरीदना पड़ता है जिसके लिए उन्हें 10 रुपए तक का भुगतान करना पड़ता है। टिकट के साथ फॉर्म 28 की लागत 20 रुपए पड़ती है, जो बमुश्किल 12 रुपए की होनी चाहिए। सूचना देने की सार्वजनिक व्यवस्था न करने के कारण दस्तावेज़ पाने के लिए आवेदकों को जिला अभिलेखागार, पूर्णिया के काउंटरों का चक्कर लगाना पड़ता है।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

‘’मैं मीडिया’’ की रिपोर्ट के बाद जिला अभिलेखागार, पूर्णिया ने अपने तीन काउंटरों की नम्बरिंग की है। सभी काउंटर के ऊपर उनकी संख्या, उस पर होने वाले काम, समय, दिन की सूचना चस्पा की है। इसके अलावा अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी सह लेखापाल का एक बयान चस्पा किया गया है जिसमें उन्होंने अभिलेखों की सर्टिफाइड प्रति पाने के लिए आवेदकों को आगे से ज्यादा परेशानी नहीं होने की बात कही है।


अपनी जमीन का दस्तावेज़ उचित मूल्य पर पाना लोगों का हक़ है। बिहार सरकार इसको लेकर कई प्रयास कर रही है। इसके लिए जिला अभिलेखागार, पूर्णिया को आवेदकों के हित में अनगिनत कदम जैसे कार्यालय की बाहरी दीवारों पर दैनिक आधार पर निर्गत होने वाले अभिलेखों की सूची, आवेदकों को आवेदन के समय नकल प्राप्ति में लगने वाले समय, कोर्ट फीस के रूप में स्टैम्प टिकट जमा करने की तारीख साफ-साफ बताने की दिशा में गम्भीरता से काम किए जाने की जरूरत है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मधेपुरा में जन्मे नोविनार मुकेश ने दिल्ली से अपने पत्रकारीय करियर की शुरूआत की। उन्होंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर , एडीआर, सेहतज्ञान डॉट कॉम जैसी अनेक प्रकाशन के लिए काम किया। फिलहाल, वकालत के पेशे से जुड़े हैं, पूर्णिया और आस पास के ज़िलों की ख़बरों पर विशेष नज़र रखते हैं।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क