Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: रेप आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस ने ग़लती से दूसरे व्यक्ति को किया गिरफ़्तार, हंगामा

पूर्णिया के क़सबा स्थित गुदड़ी बाज़ार में एक रेप के आरोपी को गिरफ़्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने ग़लती से दूसरे व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया, जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia delhi police, who came to arrest the rape accused, arrested another person by mistake

पूर्णिया के क़सबा स्थित गुदड़ी बाज़ार में एक रेप के आरोपी को गिरफ़्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने ग़लती से दूसरे व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया, जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।


दरअसल, दिल्ली पुलिस की टीम विक्की ठाकुर नाम के युवक को गिरफ्तार करने आई थी, जो कि दिल्ली में दुष्कर्म कांड के आरोपी है।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

लोगों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम स्थानीय क़सबा पुलिस को सूचना दिये बिना ही कृष्णा चौधरी नाम के युवक को गिरफ्तार करने लगी। कृष्णा चौधरी के परिजनों ने जब दिल्ली पुलिस को वारंट दिखाने के लिये कहा तो, उन्होंने कुछ भी नहीं दिखाया।


लोगों में इस बात को लेकर भी नाराज़गी है कि बिना महिला पुलिस के दिल्ली पुलिस की टीम घर में घुस गई।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक का ससुराल क़सबा में है और वह क़सबा मे ही कहीं छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे लोग गलती से कृष्णा चौधरी नामक युवक के घर पहुंच गए।

कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। दिल्ली पुलिस द्वारा लिखित में माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

मामले को लेकर पूर्णिया के एसपी उपेनद्र नाथ वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने क़सबा पुलिस की मदद से आरोपी की गिरफ़्तारी के लिये रेड की थी, जिसमें ग़लतफ़हमी से उसी शक्ल के दूसरे आदमी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि बाद में स्थानीय लोगों द्वारा बताये जाने पर उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया और असली आरोपी को गिरफ़्तारी हुई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क