Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

मृतक बाबू लाल उरांव और सीता देवी के बेटे ललित कुमार ने बताया कि उसकी मां को डायन बताकर तीन गांव के लोगों ने मार दिया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
purnia 5 members of a tribal family killed after being accused of being witches, 3 arrested

बिहार के पूर्णिया में एक महिला को डायन बताकर परिवार के कुल 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड 10 का है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार टेटगामा निवासी बाबू लाल उरांव की पत्नी पर डायन होने के शक में उनके पड़ोसियों ने रविवार देर रात परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी।


घटना के समय मृतक बाबू लाल उरांव का बेटा किसी तरह अपनी जान बचाकर नानी घर पहुंचा और अपनी आंखों देखी सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वारदात के बाद से मृतकों के घर के आसपास रहने वाले सभी लोग फरार हैं। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार पूछताछ कर रहे हैं।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पुलिस ने बताया कि सोमवार 7 जुलाई को सुबह 5 बजे मृतक परिवार का सदस्य,16 वर्षीय सोनू कुमार ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। परिवार पर झाड़ फूंक का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई और जलाकर मार दिया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को पांच लोगों के लापता होने का पता चला जिनमें बाबू लाल उरांव, सीता देवी, मंजीत उरांव, रानी देवी और काकतो मसोमास के नाम शामिल थे। पुलिस की छानबीन में पांचों के शव बिसारिया बहियार से बरामद किये गए।


“ऐसा माना जाता है कि एक रामदेव उरांव थे जिनके बच्चे की तीन दिन पहले मृत्यु हुई थी, उनके एक और बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। माना जाता है कि ये लोग झाड़ फूंक करते थे और इसी क्रम में उनके डायन होने या ओझा होने के नाम पर उनकी हत्या की गई। शव को देख के लगता है कि उनके साथ मारपीट और जलाने की घटना हुई है,” मौके पर मौजूद एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया।

क्या बोले मृतकों के परिजन

मृतक बाबू लाल उरांव और सीता देवी के बेटे ललित कुमार ने बताया कि उसकी मां को डायन बताकर तीन गांव के लोगों ने मार दिया।

“डायन के चक्कर में सब बस्ती वाला मिल कर हम लोग को फंसाया था। पहले मारा और जलाने के लिए बगल में एक पोखर में ले गया। जलाया पर जल नहीं पाये तो सुबह तीन बजे ट्रेक्टर में ले गया। मरने वाले मेरे पापा, मम्मी, दादी, भाई और भाभी हैं,” ललित बोला।

“लड़ाई झगड़ा हुआ तो मेरी बेटी को बुलाया घर पर। बेटी गाड़ी से उत्तरी तो उसको मारने लगा। सर हाथ फोड़ कर बोरा में ले जाकर कहां फ़ेंक दिया। उसी बस्ती का लोग मारा। बोला कि आपलोग डायन हैं हमारे बच्चे को खा गए। आग लगा दिया। पहले लाठी से मारा,” मृतक सीता देवी की मां रूपो मसोमास रोते हुए बोलीं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क