पूर्णिया विश्वविद्यालय (पीयू) के परीक्षा विभाग ने परीक्षा-प्रपत्र भरने की समय सीमा तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार से शनिवार तक इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन समर्पित कर सकते हैं। विस्तारित अवधि का लाभ स्नातक पहला खंड 2022, बी.सी.ए (प्रतिष्ठा), बी.बी.ए व सीएनडी पहला खंड 2022, प्री.लॉ खंड दूसरा वर्ष 1, बीटेक पहला व दूसरा खंड 2022, बी.सी.ए पहला, तीसरा, पांचवा सेमेस्टर दिसम्बर 2021, प्री लॉ पहला खंड 2022 में नामांकित छात्र-छात्राओं को मिलेगा। पीयू के परीक्षा विभाग के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा-प्रपत्र भरने सम्बन्धित जानकारी पूर्णिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।