Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Purnea Lok Sabha Result 2024: पप्पू यादव ने 23,847 मतों से जदयू के संतोष कुशवाहा को हराया

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव जीत लिए। उन्होंने 23,847 वोटों से पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को हरा दिया। पप्पू यादव को 47.46% के साथ कुल 5,67,556 वोट मिले। इस जीत के साथ वह छठवीं बार सांसद बने। इससे पहले वह पूर्णिया से तीन बार और मधेपुरा से दो बार सांसद रह चुके हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
purnea lok sabha result 2024

बिहार की पूर्णिया सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से 7 उम्मीदवार अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं। पूर्णिया से तीन प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ हैं, जिसमें राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हैं। जदयू के वर्तमान संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला हो रहा है।


पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 18,93,698 मतदाता हैं, जिसमें 11,944,84 (63.08%) ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पूर्णिया सीट के अन्तर्गत छः विधानसभा सीट हैं – बनमन्खी, रूपौली, धमदाहा, रुपौली, पूर्णिया और कोढ़ा।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

पिछले दो लोकसभा चुनावों (2014 और 2019) से पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा कर रहे हैं। वह तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह एक बार बायसी सीट से विधायक भी बन चुके हैं।


राजद प्रत्याशी बीमा भारती पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव-2024 से ठीक पहले वह जदयू को छोड़ राजद में शामिल हुई हैं। वह रुपौली सीट पर पांच बार विधायक रह चुकी हैं।

वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पूर्णिया से तीन बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि, वह दो बार पूर्णिया सीट पर सांसद का चुनाव हार चुके हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव जीत लिए। उन्होंने 23,847 वोटों से पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को हरा दिया। पप्पू यादव को 47.46% के साथ कुल 5,67,556 वोट मिले। इस जीत के साथ वह छठवीं बार सांसद बने। इससे पहले वह पूर्णिया से तीन बार और मधेपुरा से दो बार सांसद रह चुके हैं।

दुसरे स्थान पर रहे जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा ने 5,43,709 वोट प्राप्त किए। उन्हें 45.47% वोट मिले। राजद की बीमा भारती को केवल 2.27% ही वोट मिल सके। 27,120 वोटों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं।

बहुजन समाज पार्टी के अरूण दास को 10,619 वोट मिले वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र यादव और नौमान आलम को क्रमश: 8,459 और 7,693 वोट मिले। इसके अलावा ऑल इण्डिया फॉरवार्ड ब्‍लॉक के किशोर कुमार यादव ने 6,854 वोट हासिल किया। 23,834 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया।

…………

530790 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 4876 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 247918, पप्पू यादव को 243042 और बीमा भारती को 13643 वोट मिले हैं।

…………

476133 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 10709 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 225165, पप्पू यादव को 214456 और बीमा भारती को 12897 वोट मिले हैं।

…………

396246 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 9494 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 187590, पप्पू यादव को 178096 और बीमा भारती को 10642 वोट मिले हैं।

………….

362331 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 11463 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 172625, पप्पू यादव को 161162 और बीमा भारती को 10029 वोट मिले हैं।

………….

320320 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 8441 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 145235, पप्पू यादव को 136794 और बीमा भारती को 7578 वोट मिले हैं।

………….

295672 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 9673 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 141525, पप्पू यादव को 131852 और बीमा भारती को 7449 वोट मिले हैं।

………..

276819 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 11211 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 133506, पप्पू यादव को 122295 और बीमा भारती को 7129 वोट मिले हैं।

………..

246704 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 7746 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 117770, पप्पू यादव को 110024 और बीमा भारती को 6440 वोट मिले हैं।

…………

173434 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 4906 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 82544, पप्पू यादव को 77638 और बीमा भारती को 4377 वोट मिले हैं।

………..

111847 वोटों की गिनती के बाद संतोष कुशवाहा 3995 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 53641, पप्पू यादव को 49646 और बीमा भारती को 2597 वोट मिले हैं।

…………..

ताज़ा अपडेट में संतोष कुशवाहा 2938 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 37097, पप्पू यादव को 34159 और बीमा भारती को 1932 वोट मिले हैं।

…………

ताज़ा अपडेट में संतोष कुशवाहा 2526 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को अब तक 32898, पप्पू यादव को 30372 और बीमा भारती को 1816 वोट मिले हैं।

…………

ताज़ा अपडेट में संतोष कुशवाहा 576 वोटों से आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव को अब तक 27576, संतोष कुशवाहा को 28152 और बीमा भारती को 1636 वोट मिले हैं।

…………

ताज़ा अपडेट में पप्पू यादव 1110 वोटों से आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव को अब तक 24693, संतोष कुशवाहा को 23583 और बीमा भारती को 907 वोट मिले हैं।

……………

ताज़ा अपडेट में पप्पू यादव ने 480 वोटों से बढ़त ले ली है। पप्पू यादव को अब तक 20307, संतोष कुशवाहा 19827 और बीमा भारती को 815 वोट मिले हैं।

…………….

शुरुआती रुझान में जदयू के संतोष कुशवाहा निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव से 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं। संतोष कुशवाहा को 5,569 और पप्पू यादव को 2,469 वोट मिले हैं। राजद की बीमा भारती 91 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

Ground Report

वर्षों से पुल के इंतजार में कटिहार का कोल्हा घाट

किशनगंज ईदगाह विवाद: किसने फैलाई बिहार बनाम बंगाल की अफवाह?

दशकों के इंतज़ार के बाद बन रही रोड, अब अनियमितता से परेशान ग्रामीण

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

दशकों से एक पुराने टूटे पुल के निर्माण की राह तकता किशनगंज का गाँव