Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

चुनाव से पहले फिर बनमनखी चीनी मिल खुलने की उम्मीद, मंत्री बोलीं – चुनाव का मुद्दा नहीं

पूर्णिया के बनमनखी चीनी मिल को बंद हुए वर्षों बीत गए और उसमें काम करने वाले कई कर्मी अब नहीं रहे। लेकिन, खंडहरनुमा चीनी मिल हर चुनाव में बड़ा मुद्दा बन जाती है।

Reported By JP Mishra |
Published On :
Punria Banmankhi Sugar Mill Bima Bharti Karisna Kumar Rishi Raheja And Prasad

चुनावी साल आ गया है, नेता जी के पास वक्त कम है। लिहाजा अब उन मुद्दों को उठाने लगे हैं, जो दशकों से चुनाव में चुनावी मुद्दा बनता रहा है। ऐसा ही एक मुद्दा पूर्णिया का बनमनखी चीनी मिल का है।


पूर्णिया के बनमनखी चीनी मिल को बंद हुए वर्षों बीत गए और उसमें काम करने वाले कई कर्मी अब नहीं रहे। लेकिन, खंडहरनुमा चीनी मिल हर चुनाव में बड़ा मुद्दा बन जाती है।

Punria Banmankhi Sugar Mill Bima Bharti Karisna Kumar Rishi Raheja And Prasad

अब सूबे के दो मंत्रियों ने एक टीम के साथ चीनी मिल का दौड़ा किया है। लेकिन, उनके हिसाब से ये चुनावी मुद्दा नहीं है।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

[wp_ad_camp_1]


बिहार की गन्ना विकास मंत्री बीमा भारती कहती हैं,

ये चुनाव का मुद्दा नहीं है। ये हमलोगों का सपना है। मिल चल जाने के बाद हज़ारों मज़दूरों का बाहर पलायन रुक जाएगा और बिहार में रोज़गार मिलेगा।

बीमा भारती, गन्ना विकास मंत्री

मिल चलाने का काम अब मुंबई की रहेजा एंड प्रसाद कंपनी को मिला है।

Bima Bharti

मंत्री बीमा भारती ने जानकारी दी,

चीनी मिल बहुत दिनों से बंद पड़ी है। पटना की बैठक में तय हुआ था की काम रहेजा एंड प्रसाद कंपनी को दिया जाए। विजिट के बाद एस्टीमेट बनेगा।

बीमा भारती, गन्ना विकास मंत्री

[wp_ad_camp_1]

वहीं, पर्यटन मंत्री सह स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा,

कंपनी वाले इसे देख कर संतुष्ट हैं। देख कर लगता है बहुत जल्द सीमांचल के लोगों को लाभ मिलेगा। मुंबई की कंपनी रहेजा एंड प्रसाद यहां चीनी, एथेनॉल और बिजली का उत्पादन करेगी। बिहार में एक जगह इनकी फैक्ट्री चल भी रही है।

कृष्ण कुमार ऋषि, पर्यटन मंत्री सह स्थानीय विधायक
Krishna Kumar RIshi Banmankhi MLA

सूबे के दोनों ही मंत्री स्थानीय विधायक भी हैं और इस बार जनता में भ्रम नहीं फैले, इसके लिए पटना की एक टीम भी साथ आयी है और जमीन अधिग्रहण करने तक इंतजार करने की बात कह रही है।

वहीं, रहेजा एंड प्रसाद कंपनी के गोपाल प्रसाद कहते हैं,

अभी हमें ज़मीन ही नहीं मिली है। मंत्रीजी ने बताया है कि कल या परसों से कैबिनेट की बैठक होनेवाली है। ज़मीन मिलने के बाद अधिकतम 12 महीने का समय चाहिए।

गोपाल प्रसाद, रहेजा एंड प्रसाद कंपनी

बहरहाल, लोकतंत्र के महापर्व से पहले नेताजी का वायदा जनता के गले नहीं उतर रहा है। लेकिन, नेता जी विश्वास दिलाने के लिए कहते फिर रहे हैं कि इस बार चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि हक़ीक़त में बंद चीनी मिल नये स्वररूप में खुलेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान