Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Pune में स्लैब गिरने से Katihar के पांच मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे स्थित यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार की देर रात एक बड़े हादसे में कटिहार के पांच मजदूरों की मौत हो गई।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Pune Building Collapsed

महाराष्ट्र के पुणे (Pune News) स्थित यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार की देर रात एक बड़े हादसे (Pune Building Collapsed) में कटिहार (Katihar News) के पांच मजदूरों की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि वे लोग एक निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहे थे, तभी स्लैब उन पर आ गिरा। सभी मृत मजदूर कटिहार जिले के बारसोई अनुमण्डल के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त मजरूम हुसैन (धचना, बारसोई ), तजीब आलम (बलिया बैलोंन ,भाई नगर), साहिल मोहम्मद, (आजमनगर, बेलवा), मोहम्मद समीर (आजमनगर, बाघोरा) और मोबिद आलम (चौन्दी बारसोई) के रूप में हुई है। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

पुणे पुलिस के डीसीपी रोहिदास पवार ने कहा, “माॅल में काम करते वक्त भारी स्टील का ढांचा उन पर गिर पड़ा। ढांचा गिरने की वजह का पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है।”


Pune Building Collapsed

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने मामले की छानबीन का निर्देश दिया है।

पुणे पुलिस के मुताबिक, हादसे को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है और तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

कटिहार एडीएम विजय कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला प्रशासन लगातार पुणे प्रशासन से संपर्क में है और वहां से सभी प्रक्रिया समाप्त करने के बाद हवाई मार्ग से उनके शव बागडोगरा एयरपोर्ट लाये जाएंगे। वहां से उन्हें उनके गांव पहुंचाया जाएगा और अंत्येष्टि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के निकट संबंधियों को मुआवजे देने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने भी पूरे मामले पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।

Katihar ADM

एडीएम ने ये भी कहा कि प्रवासी मज़दूरों के लिए मुआवजे की जो स्कीम है उसके तहत उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मारे गये मजदूरों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए 2-2 लाख रुपए मुआवजा और जख्मी मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

4 साल में 665 बिहारी मजदूरों की बिहार के बाहर मौत

उल्लेखनीय हो कि बिहार मूल के मजदूरों की बिहार से बाहर मौत की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। पिछले साल उत्तराखंड में दो बार हादसा हुआ था, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा बिहारी मजदूरों की मौत हो गई थी।

पिछले साल जम्मू-कश्मीर में भी चरमपंथियों ने बिहारी कामगारों की हत्या कर दी थी।

श्रम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016-17 से 2019-2020 के बीच चार सालों में बिहार मूल के 665 मजदूरों की अलग अलग राज्यों में हादसे में मौत हो चुकी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं