Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सीमांचल में खाद की किल्लत बरकरार, किसान सड़कों पर उतरने को विवश

पिछले दिनों सीमांचल में खाद के लिए भगदड़ मच जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इलाके में खाद की किल्लत को जल्द दूर कर देगी। मगर, यहां खाद की किल्लत अब भी बरकरार है।

Meraj Reported By Meraj Khan |
Published On :
protest fertilizer crisis

पिछले दिनों सीमांचल में खाद के लिए भगदड़ मच जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इलाके में खाद की किल्लत को जल्द दूर कर देगी। मगर, यहां खाद की किल्लत अब भी बरकरार है।


बुआई का सीजन हाथ से निकलता देख किसान परेशान हैं और खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

पिछले कुछ दिनों में खाद की नियमित सप्लाई की मांग पर किसानों और राजनीतिक दलों ने जगह जगह प्रर्दशन किया।


Protest against fertilizer crisis

पिछले गुरुवार की सुबह 6 बजे से अररिया के खरेहिया बस्ती स्थित खाद दुकान पर सैकड़ों लोग लाइन में लगे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा नगर थाने की पुलिस को भी तैनात किया गया था। लेकिन बहुत किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

किसानों का कहना है कि उन्हें खाद नहीं मिली तो गेहूं और मक्के की पैदावार नहीं होगी, जिस वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय किसानों का कहना था कि पिछले 10 दिनों से वे लगातार खाद लेने के लिए खाद की दुकान पर आ रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।

दूसरी तरफ, इस जिले के सैकड़ों किसान खाद की मांग को लेकर शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में टाउन हॉल के समीप जुटे और सड़क को जाम कर दिया था।

किसानों की शिकायत थी कि एक तो खाद मिल नहीं रही है और जो मिल भी रही है तो उसे महंगी कीमत पर बेची जा रही है।

टाउनहॉल के नजदीक प्रर्दशन करने वाले किसानों का आरोप था कि एक बोरी यूरिया की कीमत 266 रुपए है, लेकिन दुकानदार उसे 300 से 400 रुपए में बेच रहे हैं। प्रर्दशनकारी किसानों का ये भी कहना था कि उन लोगों ने दुकानदार से सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खाद देने की मांग की, तो दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया। इससे आक्रोशित होकर किसानों ने सड़क पर टायर भी जलाया।

Fertilizer farmer

किसानों का कहना था कि कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमत पहले से बढ़ी हुई है, उस पर खाद के दाम में इजाफा कृषि की लागत बढ़ा देगी, लेकिन बाजार में अनाज की वो कीमत नहीं मिलेगी जिससे उन्हें भारी नुकसान हो जाएगा।

इसी तरह, फारबिसगंज के हॉस्पिटल रोड को भी किसानों ने जाम कर दिया था। रामपुर, हरिपुर, डुमरिया, जोगबनी, अम्हारा सहित अन्य जगहों से प्रदर्शन में शामिल हुए किसानों ने खाद की जल्द आपूर्ति कराने और खाद की कालाबाजारी खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों में शामिल ललन मंडल बरटपुर, राजेन्द्र मंडल, सबीना, बिमल देवी और अन्य किसानों ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे लेकिन खाद रहते हुए भी दुकानदार ने खाद नहीं दी।

Fertilizer protest Araria

उधर, अररिया के रामपुर मोहनपुर चौक पर अररिया किसान एकता संघ और अररिया के मुद्दे के फैजल यासीन की ओर से खाद पंचायत का आयोजन किया गया।

फैसल यासीन ने बताया कि खाद की समस्या से किसानों को जूझना पड़ रहा है, अगर खाद की कमी दूर न हुई, तो लोग भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।

पंचायत में मौजूद एक किसान ने बताया कि अगर खाद नहीं मिली, तो उनके जैसे हजारों किसान भुखमरी की कगार में आ जाएंगे। वहीं, आम जनता को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आनाज नहीं उगेगा तो लोग क्या खाएंगे। किसान के साथ-साथ आम जनता भी भूखी मर जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Meraj Khan is a trained Lawyer and works as a reporter from Araria district of Seemanchal. In his past life he has worked as a Tailor and aspires to be a Teacher in near future. BBC has appreciated his hyper-local reportage during COVID-19.

Related News

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान