Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मिनहाज़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मिनहाज़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मास्टर मक़सूद को पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam | Kishanganj |
Published On :
Prime accused master maqsood in altabari case

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबाड़ी गांव के दर्निया हाट में ज़मीन विवाद में 20 दिनों के अंतराल में 2 लोगों की हत्या ने पूरे गाँव में हड़कंप मचा दिया था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मास्टर मक़सूद को पुलिस ने बुधवार शाम करीब 4.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को किशनगंज टाउन थाना ले गई।


मैं मीडिया ने किशनगंज टाउन थाने के एसएचओ सुमन कुमार से संपर्क किया, तो उन्होंने मिनहाज़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

बीते साल 9 अगस्त को अलताबाड़ी गांव के दर्निया हाट में शकील अख्तर नामक एक व्यक्ति की लाश उसके घर के पास मिली थी जिसे घर वालों ने हत्या बताया था। उसी महीने की 28 तारीख को मृतक शकील के साला मिनहाज़ की कुछ अज्ञात बदमाशों ने किशनगंज ब्लॉक चौक के पास हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद लोगों में बहुत आक्रोश देखने को मिला था और मिनहाज़ और शकील को इंसाफ दिलाने के लिए घर वाले और स्थानीय लोग धरना पर बैठ गये थे।


मैं मीडिया ने इस पूरे मामले में गहन रिपोर्ट की थी। बुधवार शाम 5 बजे के करीब मृतक मिनहाज़ की पत्नी ने फेसबुक पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक पोस्ट लिखा, “मेरे पति और जीजा की हत्या करने वाले मास्टर मक़सूद को किशनगंज (में) के अपने घर से गिरफ्तार किया गया। #JUSTICEFORMINHAZ”

मिनहाज़ के छोटे भाई रेयाज़ ने मैं मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच पुलिस ने मास्टर मक़सूद को उसके घर से गिरफ्तार किया। मेरे अनुमान से बहादुरगंज और किशनगंज पुलिस उसके घर पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। मास्टर मक़सूद कई दिनों से घर पर छिपा हुआ था। हमने पुलिस को 1 जनवरी को इसकी सूचना दे दी थी।”

रेयाज़ ने इस खबर पर ख़ुशी जताते हुए आगे कहा, “हमको बहुत ख़ुशी हो रही है लेकिन जो होनी चाहिए वो नहीं हो रही है। शकील जीजा के मौत के बाद ही अगर कार्रवाई की जाती तो मिनहाज़ नहीं मरता।”

रेयाज़ ने यह भी बताया कि पुलिस वालों ने कहा है कि 3-4 और भी शामिल हैं और जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान