Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नदी कटाव में प्राथमिक स्कूल विलीन होने की कगार पर और 23 जून की अन्य बड़ी ख़बरें

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
kishanganj dm shrikant shashtri

टंकी साफ करने वाले वाहन से 813 लीटर शराब बरामद

जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शौचालय की टंकी साफ करने वाले वाहन से 813 लीटर शराब बरामद की, साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर चालक ‘गोपाल चौपाल’ भरगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


liquor seizure in araria

जोकीहाट थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जोकीहाट के रास्ते गुजरने वाली है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने ज़िले की सीमा चरघरिया के समीप एनएच 327 ई पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी शौचालय की टंकी सफाई करने वाले सेफ्टी टैंक व ट्रैक्टर को शक के आधार पर रोका गया। जिसकी जांच करने पर 813 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लाखों मे बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्राथमिक विद्यालय कंनकई नदी कटाव से विलीन होने की कगार पर

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली नगर पंचायत में नव प्राथमिक विद्यालय तेलभिट्टा, कंनकई नदी के कटाव के कारण विलीन होने की कगार पर है। ग्रामीण व प्रधान अध्यापक स्कूल को बचाने के लिए शिक्षा विभाग से शिकायत कर के थक गए हैं । लेकिन विभाग से कोई रिस्पांस नहीं आया है।


नदी का कटाव तेज होने से दो हजार आबादी वाले तेलभिट्टा गांव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है, अब तक सैकड़ो एकड़ खेती योग्य जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। ग्रामीण जिला प्रशासन से गांव बचाने के लिए जल्द से जल्द कटाव निरोधी कार्य करवाने की मांग कर रहे है। वही मौके पर जांच के लिए पहुचे अंचलाधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी जिला पदाधिकारी को दी जाएगी और गांव को कटाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

कोचाधामन में “आपका प्रशासन आपके द्वार”

बुधवार को किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा “आपका प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन कोचाधामन प्रखंड में किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ अंचल अन्तर्गत बाढ़ की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने पंचायत में विशेष चौकसी बरतते हुए अपने स्तर से कार्य करने का निर्देश दिया।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य के लिए कम्युनिकेशन प्लान में सभी विभागों के पदाधिकारियों की सूची दी गई है, इनसे संपर्क स्थापित कर तुरंत सहायता उपलब्ध कराया जाना है। बताया गया कि बाढ़ कटावग्रस्त क्षेत्रों में नियमानुसार मनरेगा के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर बाढ़ निरोधात्मक कार्य किया जाना है। साथ ही सभी पंचायतों में वर्षा मापक यंत्र से वर्षा का सतत आकलन भी बाढ़ के मद्देनजर किया जा रहा है।

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ने तालबारी कटाव का निरक्षण किया

पूर्णिया के अमौर प्रखंड के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत तालबारी टोला का जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कनकई नदी से भीषण कटाव जारी है, जहां पिछले वर्ष 70 परिवारों के घर आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विलीन हो गए हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है। कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

talbari amour river erosion

जर्जर सड़क पर धान रोप कर धरना प्रदर्शन

उत्तर दिनाजपुर में गोआलपोखर प्रखंड के मजलिसपुर इलाके में जरजर सड़क पर धान के पौधे रोप कर धरना प्रदर्शन किया गया। यहां सड़क मरम्मत की मांग को लेकर लंबे समय से कई गांवों के लोग धरना दे रहे हैं। बरसात के मौसम की शुरुआत में ही यहां के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी इकट्ठा होने के कारण हादसे हो रहे हैं। खासकर मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में समस्या होती है।

यह गोआलपोखर प्रखंड और थाना, इस्लामपुर- मजलिसपुर, धरमपुर और चुरापुट्टी सहित कई गांवों की ओर जाने वाली एकमात्र सड़क है। लेकिन स्थानीय ग्राम पंचायत या प्रशासन की इसपर नजर नहीं है। इसलिए बुधवार को स्थानीय लोगों ने इस सड़क के एक बड़े गड्ढे में जमा पानी में धान की पौध रोपकर सड़क मरम्मती की मांग को लेकर धरना दिया। हालांकि, स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को उच्च स्तर के प्रशासन को सूचित करने के बाद जल्द ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।

हाथी का एक बच्चा बरामद

सिलीगुड़ी महकमा परिषद क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे झापूजोत में वन विभाग ने दल से अलग एक हाथी के बच्चे को बरामद किया। हाथी के बच्चे को देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। बुधवार को यह खबर पाकर तुकुरिया व बागडोगरा वन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हाथी के बच्चे को बरामद कर, बागडोगरा हवाई अड्डे पर ताइपू बीट कार्यालय भेजा गया।

भारी बारिश के कारण पुल डूबने से परेशानी

उत्तर दिनाजपुर में इस्लामपुर प्रखंड के रामपुर गांव में सेतुआरी नदी पर बना पुल भारी बारिश के कारण पानी में डूब गया है, और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका है। उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और पूरा पुल पानी में डूब गया। इसके नतीजे में, कालानागिन, पालपारा, मिलिकबस्ती, गंजटोला, नंदाझार और मनिविता क्षेत्रों में कम से कम 50,000 को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हर साल इसी तरह की बाढ़ का सामना करना पड़ता है, अब अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े खतरे की आशंका है। हालांकि, स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्यों ने मामले को स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंचायत की ओर से कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे और इसे स्थानीय विधायक और प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे|


क्या पुलिस की पिटाई से हुई शराब के आरोपित की मौत?

SDRF की एक टीम के भरोसे सीमांचल के 1.08 करोड़ लोग


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क