
जामिया मिलिया इस्लामिया में PHD के छात्र मीरान हैदर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया था। आज 4 महीने से ज़्यादा हो गए तेजश्वी यादव ने एक शब्द तक नहीं बोला है।

मांझी और ओवैसी की पार्टी का बिहार में एक-एक विधायक है। इतिहास गवाह है कि मांझी पलटी मारने से बिल्कुल भी नहीं हिचकेंगे। तो ऐसे में सवाल ये है कि क्या 1 और 1 मिलकर 11 बनाने की मांझी और ओवैसी की कोशिश कामयाब हो पाएगी?

बिहार में कोरोना से हालात खराब हैं, हर दिन हजारों कोरोना मरीज मिल रहे हैं। लेकिन लोगों की किसे परवाह है, सरकार से लेकर विपक्ष, हर कोई चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। सरकार तो चुनाव कराने पर आमादा है ही लेकिन विपक्ष भी अब कोरोना को भूलकर चुनावी दंगल में उतरने के लिए […]

अयोध्या में श्री राम के मंदिर के भूमि पूजन में कितने लोगों को बुलाया गया, किसको नहीं बुलाया गया, इनविटेशन कार्ड की डिज़ाइन से लेकर उसकी खूबियों तक, मंदिर के मॉडल से लेकर टाइम कैप्सूल तक और पीएम मोदी ने कितनी बार राम के सामने हाथ जोड़े और कितने सेकंड तक अपना शीश नवाया, ये सारी जानकारियां आपको मिल चुकी होंगी.

गोपालगंज के मुद्दे पर जिस तरह से BJP और JDU आमने सामने आए हैं उसके पीछे आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली सीट शेयरिंग का गणित बड़ा कारण है।

FIR उस शख्स के खिलाफ की गई है जिसने पुल ढहने की चेतावनी 24 घंटे पहले ही दे दी थी। मैं मीडिया ने कल आपको संजय राय का वीडियो दिखाया था जिसमें उन्होंने न सिर्फ पुल का हिस्सा गिरने की चेतावनी दी थी बल्कि निर्माण कार्य में हुई अनियमिताओं की भी कलई खोल दी थी। वो सोच रहे होंगे कि प्रशासन और सरकार उनकी तारीफ करेगा, वाहवाही करेगा लेकिन ऐसा हो न पाया। ठेकेदार उदय कुमार सिंह ने संजय राय समेत अज्ञात लोगों पर काम में बाधा पहुंचाने और उनसे खतरा होने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करा दी।

पूर्णिया के बनमनखी चीनी मिल को बंद हुए वर्षों बीत गए और उसमें काम करने वाले कई कर्मी अब नहीं रहे। लेकिन, खंडहरनुमा चीनी मिल हर चुनाव में बड़ा मुद्दा बन जाती है।

किशनगंज में सत्ताधारी पार्टी जदयू के ठाकुरगंज के विधायक नौशाद आलम को ग्रामीणों ने सोमवार देर रात बंधक बना लिया। मामला गर्वनडांगा थाना क्षेत्र के बालुबाड़ी गांव का है। ग्रामीणों ने उन्हें चार घंटे तक बंधक बनाए रखा।

अररिया के पूर्व सांसद व राजद नेता सरफ़राज़ आलम ने एग्ज़िक्यूटिव इंजीनियर पर ज़िले में 250 करोड़ का टेंडर घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ज़िले के फारबिसगंज के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद चौधरी ये घोटाला कर रहे हैं और सरकार का पैसा लूट रहे हैं।

राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 73वां जन्मदिन किशनगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनूठे ढंग से मनाया।

पिछले साल अक्टूबर में बिहार विधानसभा में एंट्री मारने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने चुनाव को लेकर 22 ज़िलों के 32 ऐसे विधानसभाओं की पहली सूचि जारी की है, जहाँ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना से लड़ रही है लेकिन वो सियासत ही क्या जो थम जाए। बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से चुनाव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन इसी बीच आज खबर आई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को बिहार में डिजिटल रैली करेंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे विपक्ष पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने सीधे विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछा है कि पिछले साल नाबालिग से रेप और सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी RJD विधायक अरुण यादव को उन्होंने कहाँ छिपा रखा है।

शुक्रवार को गोपालगंज जाने की कोशिश में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह समेत तमाम RJD नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर डराने के लिए झूठे आरोपों में FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

बिहार की सत्ताधारी पार्टी JD(U) के ठाकुरगंज MLA नौशाद आलम अपने क्षेत्र में एक चचरी पूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे, तभी एक स्थानीय युवक ने 'कर्तव्य याद दिलाने के लिए' विधायक को मास्क-सेनेटाइजर और कॉपी-कलम भेंट कर दिया।