Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई, जेसीबी मशीन ज़ब्त

सोमवार को नारायणपुर पंचायत के बेलहारा में थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर एसआई गौतम कुमार समेत पुलिस टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से मिट्टी काटने में लगी जेसीबी मशीन को ज़ब्त किया। इसकी विधिवत सूचना पुलिस ने जिला खनन विभाग को दी है।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
police action against illegal soil mining in katihar

बिहार के कटिहार स्थित मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस इन दिनों अवैध रूप से मिट्टी कटाई व ढुलाई कर रहे लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। दरअसल, मनिहारी में मिट्टी माफिया नियम-कानून को ताक पर रख कर अवैध रूप से मिट्टी कटाई व ढुलाई कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महीने के अंदर अब तक तीन जेसीबी मशीन को ज़ब्त किया है। साथ ही प्रत्येक जेसीबी मशीन मालिकों से चार लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।


ताज़ा मामले में सोमवार को नारायणपुर पंचायत के बेलहारा में थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर एसआई गौतम कुमार समेत पुलिस टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से मिट्टी काटने में लगी जेसीबी मशीन को ज़ब्त किया। इसकी विधिवत सूचना पुलिस ने जिला खनन विभाग को दी है।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां वर्षों से संगठित और व्यवस्थित इस अवैध धंधे पर अंकुश लगेगा, वहीं, मिट्टी-बालू के अवैध खनन से सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचा कर अकूत सम्पत्ति बनाने वाले माफिया तत्वों की भी कमर टूटेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अमन पसंद लोगों में संतोष है, वहीं मिट्टी के अवैध खनन करने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।


मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने जानकारी दी कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आनेवाले दिनों में भी जारी रहेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे