Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, बोले — आज देश का हर हिस्सा रेल से जुड़ रहा

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
pm modi inaugurates kosi mahasetu rail bridge

[vc_row][vc_column][vc_column_text]प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार में वर्चुअल रैली कर रहे हैं। इस रैली में उन्होंने बिहार को योजनाओं की चौथी किस्त दी। चौथी किस्त में जिस एक योजना की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है बिहार में हाल ही में तैयार हुआ ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु।


प्रधानमंत्री मोदी ने आज इस महासेतु से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के साथ ही पीएम ने यात्री सुविधाओं से जुड़ी 12 रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। मोदी ने जिन 12 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें किउल नदी पर एक रेल सेतु, दो नई रेल लाइनें, पांच विद्युतीकरण से संबंधित, एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड और बाढ़ और बख्तियारपुर में तीसरी लाइन परियोजना शामिल है।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

[wp_ad_camp_1]


आपको बता दें कि साल 1887 में निर्मली और भापतियाही के बीच मीटर गेज लिंक बना था। कोसी क्षेत्र में में बने इस लिंक को 1934 में आए भारी और नेपाल भूकम्प में भारी तबाही झेलनी पड़ी। यह पुल पूरी तरह से तबाह हो गया था। इसके बाद इसके फिर से निर्माण करने की कोशिश हुई लेकिन इस इलाके के लिए अभिशाप बन चुकी कोसी की तेज धार के कारण यह संभंव नहीं हो सका।

[wp_ad_camp_1]

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003—04 में इस परियोजना को हरी झंडी दिखा दी। लेकिन सरकार बदलने के कारण काम अटक गया। केन्द्र में मोदी सरकार के आने के बाद अब यह सेतु बन कर तैयार हो चुका है। इस सेतु की लम्बाई 1.9 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 516 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

 

पीएम ने एक दर्जन प्रोजेक्ट्स लोकार्पण किया

 

बर्चुअल रैली के दौरान पीएम ने करीब एक दर्जन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा — “आज बिहार में रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है. कोसी महासेतु और किउल ब्रिज के साथ ही बिहार में रेल यातायात, रेलवे के बिजलीकरण, रेलवे में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने, नए रोज़गार पैदा करने वाले एक दर्जन प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि आज आत्मनिर्भरता औऱ आधुनिकता की प्रतीक, वंदे भारत जैसी भारत में बनी ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। रेलवे में विकास से आज देश के अनछुए हिस्सों से जुड़ने में मदद हो रही है। पीएम ने कहा कि रेलमार्गों के चौड़ीकरण और बिजलीकरण की व्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है”।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान