Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कैसा होगा फल्गू नदी का रबड़ डैम? क्या होगा इससे फायदा?

गया में बिहार का पहला रबड़ डैम बनेगा। 22 सितंबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस डैम का उद्घाटन किया है। यह डैम गया की ऐतिहासिक फल्गू नदी पर बनने जा रहा है। राज्य में ऐसा पहली बार होगा कि कोई रबड़ डैम बनेगा।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
phalgu river rubber dam

गया में बिहार का पहला रबड़ डैम बनेगा। 22 सितंबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस डैम का उद्घाटन किया है। यह डैम गया की ऐतिहासिक फल्गू नदी पर बनने जा रहा है। राज्य में ऐसा पहली बार होगा कि कोई रबड़ डैम बनेगा।


इस डैम को बनाने का उद्देश्य है कि प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु में सालोभर कम से कम दो फीट पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।

Also Read Story

क्या जलवायु परिवर्तन के चलते बिहार में बढ़ रहीं सर्पदंश की घटनाएं?

रामसर साइट बनने के बाद भी बक्सर के गोकुल जलाशय की सूरत नहीं बदली

भोजपुर: अवैध रेत खनन, जलवायु परिवर्तन से जूझ रही सोन नदी

रामसर साइट गोगाबिल झील में प्रवासी पक्षियों का हो रहा शिकार!

सोलर आधारित कृषि में क्यों पिछड़ा है बिहार का सीमांचल?

सिवान के गांवों में पॉलिथीन कचरे का बढ़ता अंबार, बिहार सरकार का प्रतिबंध ताक पर

बिहार की खेती पर जलवायु परिवर्तन की मार, अररिया से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार में बाढ़ से कैसे जूझ रहे बेज़ुबान मवेशी

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बता दें कि इस बारे में सीएम नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग को पिछले दिनों ही ​निर्देश दिए थे। आपकों बता दें कि यह जगह पितृपक्ष के लिए खास है, देश और दुनियाभर से लोग यहां स्नान, तर्पण व पिंडदान के लिए पहुंचते हैं।


कैसा होगा बिहार का पहला रबड़ डैम

जल संसाधन विभाग की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा निर्देश पर इस डैम को बनाने का पूरा प्लान तैयार किया गया हे। सीएम नीतीश के निर्देश पर 405 मीटर लंबा और तीन मीटर ऊंचा रबड़ डैम बनाया जाएगा। यह डैम आकर्षण का भी केन्द्र बनेगा।

इसपर 405 मीटर लंबा पैदल पथ भी होगा, जिसपर आम लोग चहलकदमी कर सकेंगे। गर्मी के मौसम में यह नदी लगभग नाले का रूप ले लेती है, ऐसे में इस डैम के बनने से फल्गु नदी के पानी का 100 फीसदी उपयोग हो सकेगा।

गया के फल्गु नदी के किनारे पिंडदान का धार्मिक महत्व है। इस नदी कि भौगोलिक संरचना ऐसी है कि इसमें पानी का ठहराव नहीं होता। यह नदी ऐसी है जहां बालू रेत के करीब 25 फुट नीचे पानी का बहाव है।

ग्राउंड वाटर लेवल होगा मेंटेन

बारिश के मौसम में फाल्गू नदी में भरपूर पानी होता है। डैम बनाने से यह होगा कि इस पानी को संरक्षित किया जा सकेगा। इस संरक्षित पानी का उपयोग पेयजल और सिंचाई के काम में हो सकेगा। जिससे ग्राउंड वाटर लेवल भी मेंटेंन रहेगा।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास फल्गू में सालोभर न्यूनतम दो फीट पानी रहे, इसके लिए यह डैम बनाया जा रहा हैं

क्या होता है रबड़ डैम?

रबड़ डैम एक खास तरह का डैम होता है। इस डैम की खासियत ये होती है कि इसे एक खास किस्म की प्लास्टिक के गुब्बारे से तैयार किया जाएगा और ये लगभग गुब्बारे की तरह होता है। इस गुब्बारे को समय पर फुलाया व पिचकाया जा सकता है।

साथ ही रबड का होने के बावजूद भी इसमें छेद नहीं किया जा सकता। इस डैम के बनने से नदी के प्रवाह को रोकने के लिए गुब्बारे में पानी भरा जाता है और नदी का पानी रूक जाएगा। बता दें कि देश में इससे पहले गोमती नदी और ताजमहल के पास यमुना नदी पर रबड़ डैम बनाया जा चुका है।



सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

‘मैं मीडिया’ ने बिहार के ग्रामीण पत्रकारों के लिए आयोजित की तीन दिवसीय जलवायु परिवर्तन कार्यशाला

इस मुस्लिम-आदिवासी गांव को नदी कटान से कौन बचाएगा?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बिजली गिरने और डूबने से मौत की रोकथाम के लिए बिहार सरकार की पहल

कचरा निपटान की समस्या से जूझता सीएम नीतीश का गृह जिला नालंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report